इंग्लैंड का सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग द हंड्रेड का पांचवां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। जारी सीजन में अब सिर्फ तीन मुकाबले बचे हुए हैं, जिसमें से एक लीग मैच और बाकी दो प्लेऑफ के मुकाबले हैं। प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीनों टीमों का नाम भी सामने आ चुका है। ट्रेंट रॉकेट्स, नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स और ओवल इंविंसिबल की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही है। ये तीनों टीमें पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 की टीमें थी।
ओवल इंविंसिबल की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी, इस वजह से उन्हें डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिली है। वहीं ट्रेंट रॉकेट्स और नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के बीच एलिमिनेटर मैच होगा, यह मैच 30 अगस्त को केनिंगटन ओवल लंदन में खेला जाएगा, वहीं फाइनल मैच 31 अगस्त को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। नॉर्दर्न सुपर चार्जर्स की कप्तानी इस सीजन हैरी ब्रूक कर रहे हैं, वहीं ट्रेंट रॉकेट्स की कमान डेविड विली के पास है। ओवल इंविंसिबल की कप्तानी इस बार सैम बिलिंग्स कर रहे हैं।
द हंड्रेड 2025 के 31वें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम का सामना बिर्मिंघम फीनिक्स से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाई और 100 गेंद में 9 विकेट खोकर केवल 111 रन ही बना पाई। टीम के लिए स्मीड ने 12 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्का की मदद से 23 रन बनाए। वहीं बेन डकेट ने 15 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 20 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स की टीम की शुरुआत भी खराब रही। 2 के स्कोर पर ही टीम को पहला झटका लग चुका था। इसके बाद जो रूट और रेहान अहमद 37 ने टीम की पारी को संभाला और 40 गेंदों में 64 रनों की साझेदारी की। रूट ने 25 और रेहान अहमद ने 37 रन बनाए। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज बेन कॉक्स ने 12 गेंदों में 2 चौकों की मदद से नाबाद 17 रन बनाकर टीम को एक गेंद रहते तीन विकेट से जीत दिलाई। आपको बता दें कि यह इस सीजन बर्मिंघम फीनिक्स की पांचवीं हार है।
यह भी पढ़ें
विदर्भ की टीम का बड़ा फैसला, करुण नायर की जगह इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल
जूनियर सहवाग डेब्यू मैच में नहीं दिखा पाए कमाल, चार चौके लगाने के बाद भी बनाए सिर्फ इतने रन
संपादक की पसंद