1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट, IPL 2023 के बीच में चोटिल हुआ मुंबई का ये बल्लेबाज

रोहित शर्मा के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट, IPL 2023 के बीच में चोटिल हुआ मुंबई का ये बल्लेबाज

 Written By: Govind Singh
 Published : May 06, 2023 03:31 pm IST,  Updated : May 06, 2023 04:04 pm IST

Mumbai Indians: IPL 2023 के बीच में ही मुंबई इंडियंस का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। ये खिलाड़ी आईपीएल 2023 में मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहा था।

Mumbai Indians Team - India TV Hindi
Mumbai Indians Team Image Source : IPL

IPL 2023 में इस समय मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दो बदलाव किए हैं। वहीं, आईपीएल 2023 के बीच में ही मुंबई का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है। 

चोटिल हो गया ये खिलाड़ी 

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चोटिल होने की वजह से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए हैं। वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2023 के 9 मैचों में 274 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मुंबई को कई मैच जिताए हैं। अभी तक मुंबई के लिए वह 23 मैचों में 671 रन बना हैं। अब कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में तिलक की जगह ट्रिस्टन स्टबस ने ले ली है। 

ये स्टार खिलाड़ी कर रहा डेब्यू 

सीएसके के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग इलेवन में कुमार कार्तिकेय सिंह को भी जगह नहीं मिली है। उनकी जगह राघव गोयल अपना डेब्यू कर रहे हैं। राघव अभी सिर्फ 20 साल के ही हैं। उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था और 6.90 की बेहतरीन इकोनॉमी से 5 विकेट हासिल किए थे। अब आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में उन्हें मौका मिला है। 

IPL 2023 में किया है ऐसा प्रदर्शन 

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने अभी तक 9 मैचों में से 5 मुकाबले जीते हैं। वहीं, चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई 10 अंक लेकर प्वॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर हैं। मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन:  

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, नेहल वढेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, अरशद खान। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल