1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. MI vs RR: 6,6,6...मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में रचा इतिहास, 20वें ओवर में मचा तहलका; IPL में पहली बार हुआ ऐसा

MI vs RR: 6,6,6...मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में रचा इतिहास, 20वें ओवर में मचा तहलका; IPL में पहली बार हुआ ऐसा

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : May 01, 2023 06:45 am IST,  Updated : May 01, 2023 06:45 am IST

IPL 2023, MI vs RR: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 1000वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ने इस मैच को हमेशा के लिए यादगार बना दिया।

Tim David- India TV Hindi
टिम डेविड Image Source : PTI, IPL

MI vs RR: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2023 का 42वां मुकाबला खेला गया। इस लीग का यह 1000वां मुकाबला था। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस ऐतिहासिक मुकाबले में रोहित शर्मा की टीम ने जिस तरह से जीत दर्ज की है उसने सभी को चौंका दिया। ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने आखिरी ओवर में जो कमाल किया शायद उसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होगी। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी लेकिन टिम डेविड ने ओवर की पहली तीन गेंदों पर लगातार छक्के लगाकर मैच तीन गेंद पहले ही खत्म कर दिया। उन्होंने 14 गेंदों पर 45 रन 321.42 के स्ट्राइक रेट से ठोके। इस सीजन यह तीसरा बेस्ट स्ट्राइक रेट रहा।

मुंबई इंडियंस की यह जीत रिकॉर्ड के मायनों में भी काफी बड़ी जीत रही। इस सीजन मुंबई इंडियंस ने आठवें मुकाबले में अपनी चौथी जीत दर्ज की। वहीं पिछले साल की रनर अप राजस्थान रॉयल्स को 9वें मैच में सीजन की चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम ने वानखेड़े में आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य चेज किया। वहीं ओवरऑल आईपीएल का यह चौथा सबसे सफल रन चेज रहा। इस मुकाबले में पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की 124 रनों की शतकीय पारी की बदौलत 212 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में ही 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की जीत के हीरो टिम डेविड
Image Source : APमुंबई इंडियंस की जीत के हीरो टिम डेविड

IPL में पहली बार हुआ ऐसा

आपको बता दें कि रविवार को दो मुकाबले खेले गए थे। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ। इस मैच में पहले चेन्नई ने 200 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसे रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने हासिल करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद 1000वें मैच में राजस्थान के 213 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने हासिल कर लिया। आईपीएल इतिहास में यह पहली बार हुआ कि एक ही दिन की चारों पारियों में 200 का आंकड़ा टीमों ने छुआ। इतना ही नहीं यह भी खास रहा कि दोनों मैचों में 200 प्लस का लक्ष्य चेज भी हुआ।

Mumbai Indians
Image Source : IPLT20.COMMumbai Indians

वानखेड़े में सबसे सफल चेज

  • 213 - MI vs RR, 2023
  • 198 - MI vs PBKS, 2019
  • 196 - GT vs SRH, 2022
  • 196 - DC vs PBKS, 2021

IPL इतिहास के 5 सबसे सफल चेज

  • 224 - RR vs PBKS, शारजाह, 2020
  • 219 - MI vs CSK, दिल्ली, 2021
  • 215 - RR vs Deccan Chargers, हैदराबाद, 2008
  • 213 - MI vs RR, मुंबई (वानखेड़े), 2023 (इसी मैच में)
  • 213 - LSG vs RCB, बैंगलोर, 2023

321 के स्ट्राइक रेट से रन ठोक हीरो बना कंगारू बल्लेबाज

ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड ने जो कमाल किया है वो आईपीएल में कभी-कभी ही देखने को मिलता है। उन्होंने आखिरी में मुंबई के लिए जो धूम मचाई उसने कीरोन पोलार्ड की याद दिला दी। उन्होंने 14 गेंदों पर ही 45 रन ठोक दिए जिसमें 2 चौके और पांच छक्के शामिल थे। उन्होंने 321.42 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की जो इस सीजन का तीसरा बेस्ट रहा। इससे पहले पंजाब के जीतेश शर्मा 7 गेंद 25 रन (357.14) और लखनऊ के निकोलस पूरन 19 गेंद 62 रन (326.31) के स्ट्राइक रेट से ठोक चुके थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर पर आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को शानदार जीत दिला दी। इसी के साथ आईपीएल का यह 1000वां मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया।

यह भी पढ़ें:-

राजस्थान को हराने के साथ ही मुंबई ने बनाया कीर्तिमान, इस प्लेयर ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर छीना मैच

IPL 2023: पंजाब की जीत के बाद RCB टॉप 5 से बाहर, PBKS के लिए यह 3 खिलाड़ी बने मैच के हीरो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल