1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राजस्थान को हराने के साथ ही मुंबई ने बनाया कीर्तिमान, इस प्लेयर ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर छीना मैच

राजस्थान को हराने के साथ ही मुंबई ने बनाया कीर्तिमान, इस प्लेयर ने आखिरी ओवर में 3 छक्के लगाकर छीना मैच

 Written By: Govind Singh
 Published : Apr 30, 2023 06:51 pm IST,  Updated : May 01, 2023 12:07 am IST

IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई की टीम ने राजस्थान को 6 विकेट से हरा दिया।

Tim David And Tilak Verma- India TV Hindi
Tim David And Tilak Verma Image Source : IPL/TWITTER

MI vs RR: IPL 2023 का 42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम ने मुंबई को जीतने के लिए 213 रनों का टारगेट दिया, जिसे मुंबई ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए टिम डेविड ने आखिरी ओवर में तीन लंबे छक्के लगाए और मैच मुंबई की झोली में डाल दिया। वह टीम के लिए सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे। 

टिम डेविड ने किया कमाल  

बडे़ टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को पहला झटका संदीप शर्मा ने दिया। जब कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और कैमरून ग्रीन ने पारी को संभालने की कोशिश की। ईशान ने 23 गेंदों में 28 रन बनाए। वहीं, ग्रीन ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने क्रीज पर कदम रखते ही विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। वह पूरी तरह से लय में नजर आए। उन्होंने 29 गेंदों में 55 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

अंत में तिलक वर्मा और टिम डेविड ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। टिम ने जेसन होल्डर के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को मैच  जिता दिया। उन्होंने 14 गेंदों में 45 रन बनाए। आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली हुआ है कि मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में किसी टीम ने 200 से ज्यादा रनों का टारगेट किया हो। मुंबई की टीम ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट रविचंद्रन अश्विन ने हासिल किए। उन्होंने 2 विकेट चटकाए। ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा का खाते में 1-1 विकेट गया। इसके अलावा मुंबई का कोई गेंदबाज प्रभाव नहीं छोड़ पाया। 

यशस्वी जायसवाल के शतक पर फिरा पानी 

राजस्थान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जब जोस बटलर सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन भी सिर्फ 14 रन ही बना पाए। देवदत्त पड्डीकल ने 2 रन और जेसन होल्डर ने 11 रनों का योगदान दिया, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने एक छोर पर टिककर बैटिंग की। उन्होंने 62 गेंदों में 124 रन बनाए, जिसमें 16 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी वजह से ही राजस्थान की टीम मुंबई के खिलाफ बड़ा स्कोर बना पाई। उनके अलावा राजस्थान का कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया। यशस्वी के शतक के बदौलत ही राजस्थान की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। 

मुंबई इंडियंस के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 3 विकेट चटकाए। पीयूष चावला के खाते में 2 विकेट गए। रिले मेडेरिथ और जोफ्रा आर्चर ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

MI vs RR मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

मुंबई ने जीते हैं पांच खिताब 

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल खिताब जीता था। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने आईपीएल में अभी तक 28 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 15 मैच मुंबई की टीम ने जीते हैं। वहीं, 12 मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बाजी मारी है। 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन: 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ, अरशद खान। 

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल