1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सीरीज शुरू होने से पहले दिग्गज कर चुका है रिटायरमेंट का ऐलान, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नहीं होगा आसान

सीरीज शुरू होने से पहले दिग्गज कर चुका है रिटायरमेंट का ऐलान, ये वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना नहीं होगा आसान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Nov 15, 2024 04:20 pm IST,  Updated : Nov 15, 2024 05:12 pm IST

न्यूजीलैंड की टीम अपने घर पर 28 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। कीवी टीम के दिग्गज खिलाड़ी और तेज गेंदबाज टिम साउदी ने ये ऐलान किया है कि ये उनके टेस्ट करियर की आखिरी सीरीज होगी। साउदी न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

Tim Southee And Ben Stokes- India TV Hindi
टिम साउदी ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान। Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीनों मुकाबलों को जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को काफी बढ़ा लिया है। न्यूजीलैंड की टीम को अब अपने घर पर 28 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले कीवी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करने के साथ सभी को चौंका दिया है। साउदी के लिए पिछले कुछ साल टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छे नहीं रहे जिसके बाद अब उन्होंने क्रिकेट के इस लंबे फॉर्मेट से विदा लेने का फैसला किया है। वहीं साउदी के नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है जो अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी खिलाड़ी करने में कामयाब नहीं हो पाया है और आने वाले भविष्य में भी इसे तोड़ना काफी मुश्किल होगा।

साउदी के इस रिकॉर्ड को तोड़ना काफी मुश्किल

इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है, लेकिन साउदी ने इसे काफी बखूबी करके दिखाया है। टिम साउदी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने टेस्ट में 300 से ज्यादा, वनडे में 200 से ज्यादा और टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुके हैं। साउदी इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कारनामा करने वाले अकेले खिलाड़ी हैं और उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना भी काफी मुश्किल है। साउदी ने अब तक टेस्ट में जहां 385 विकेट हासिल किए हैं और वह न्यूजीलैंड के लिए रिचर्ड हेडली 431 टेस्ट विकेट के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं साउदी ने वनडे में 221 और टी20 इंटरनेशनल में अब तक 164 विकेट हासिल किए हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से बटोरी थी सुर्खियां

साल 2008 में खेले गए आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप में टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 17 विकेट हासिल किए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी मिला था। वहीं इसके अलावा साउदी ने अपने करियर में चार वनडे वर्ल्ड कप, सात टी20 वर्ल्ड कप और 2 चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भी खेलना है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA: टीम इंडिया के लिए लकी है जोहान्सबर्ग, जानें चौथे टी20 में कैसी होगी पिच

जोहान्सबर्ग में हुए पिछले T20I से आखिर कितनी बदल गई टीम इंडिया, 6 साल में 9 प्लेयर्स की हुई छुट्टी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल