1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले वनडे में नहीं चला ट्रैविस हेड का बल्ला, अर्शदीप ने सिर्फ 5 गेंदों में खत्म कर दी पारी

पहले वनडे में नहीं चला ट्रैविस हेड का बल्ला, अर्शदीप ने सिर्फ 5 गेंदों में खत्म कर दी पारी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Oct 19, 2025 03:52 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 03:52 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड का बल्ला पहले मैच में नहीं चला। वह इस मैच में 5 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।

Travis Head- India TV Hindi
ट्रैविस हेड Image Source : AP

Travis Head Wicket: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 131 रन का टारगेट रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड जिनसे सभी को काफी उम्मीदें रहती हैं वह इस मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उनकी पारी सिर्फ 5 गेंद तक ही चली और उन्हें अर्शदीप सिंह ने पवेलियन भेजा।

अर्शदीप सिंह ने ट्रैविस हेड को भेजा पवेलियन

ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया की पारी के दूसरे ओवर में आउट हुए। भारत की तरफ से ये ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे। आउट होने से पहले हेड अपनी पारी में दो चौके लगा चुके थे और ऐसा लग रहा था कि वो भी इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे। लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। ओवर की दूसरी गेंद अर्शदीप सिंह ने एक लेंथ गेंद डाली थी। इस गेंद पर ट्रैविस हेड ने जोर से बल्ला चलाया और बॉल डीप थर्ड मैन पर खड़े हर्षित राणा के पास गई। राणा ने वहां एक आसान कैच पकड़ा।

वनडे में ट्रैविस हेड का प्रदर्शन

ट्रैविस हेड की बात करें तो वनडे क्रिकेट में उनके आंकड़े काफी अच्छे रहे हैं। उन्होंने अब तक इस फॉर्मेट में कुल 77 मैच खेले हैं और वहां वह 74 पारियों में 43.38 के औसत से 2950 रन बना चुके हैं। वनडे में उनके बल्ले से अब तक 7 शतकीय और 17 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वनडे में ट्रैविस हेड का स्ट्राइक रेट 106.15 का रहा है। उनका हाईएस्ट स्कोर 154 रन का है।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इस मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। विराट कोहली और रोहित शर्मा जो लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे थे, इस मैच में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रोहित ने 14 गेंदों में 8 रन बनाए। तो वहीं कोहली इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके। टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 38 रन और अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। वहीं नितीश रेड्डी ने 11 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल की कप्तानी में इस खिलाड़ी की लगी लॉटरीपहली बार मिला ODI में खेलने का मौका

पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जगह लेगी ये टीमहुआ ऐलानजानें पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल