1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: क्या अगला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे ट्रेविस हेड? कप्तान पैट कमिंस ने साफ कर दी पूरी तस्वीर

IND vs AUS: क्या अगला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे ट्रेविस हेड? कप्तान पैट कमिंस ने साफ कर दी पूरी तस्वीर

 Published : Dec 18, 2024 03:40 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 03:40 pm IST

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड की इंजरी को लेकर खबरें सामने आईं। वे आखिरी दिन केवल बल्लेबाजी के लिए आए। जब टीम इंडिया बैटिंग कर रही थी, उन्होंने फील्डिंग नहीं की। उन्हें हल्की सी सूजन है।

travis head- India TV Hindi
क्या अगला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे ट्रेविस हेड? Image Source : GETTY

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी सीरीज का तीसरा मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया है। तीन मैच होने के बाद भी सीरीज बराबरी पर है। हालांकि अभी दो मैच बाकी हैं और उसी से तय होगा कि सीरीज और ट्रॉफी कहां जाएंगी। इस बीच जब तीसरा मैच आखिरी दिन समाप्त हुआ तो अचानक से पता चला कि ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और टीम इंडिया के खिलाफ शानदार खेल दिखाने वाले ट्रेविस हेड  चोटिल हुए हैं। इसके बाद आशंका जाहिर की गई कि ट्रेविस हेड अगले मैच से बाहर हो सकते हैं। हालांकि मैच खत्म होने के बाद जब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस मीडिया से बात करने के लिए आए तो तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। साथ ही ट्रेविस हेड ने भी अपनी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। 

आखिरी दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे ट्रेविस हेड 

ट्रेविस हेड ने आखिरी दिन भी अपनी टीम के लिए बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में उन्होंने 19 बॉल पर 17 रन की छोटी सी पारी खेली और मोहम्मद सिराज का शिकार हो गए। ऑस्ट्रेेलिया की टीम दूसरी पारी में जिस काम के लिए मैदान में उतरी थी, वो कर भी लिया। टीम की कोशिश थी कि जल्दी बल्लेबाजी कर टीम इंडिया के सामने एक लक्ष्य रखा जाए। हालांकि जैसे ही भारतीय बल्लेबाजी के लिए आई, तीसरे ओवर की शुरुआत से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। खास बात ये रही कि टीम इंडिया की पारी के दौरान ट्रेविस हेड फील्डिंग के लिए मैदान में नहीं आए। 

ट्रेविस हेड को हल्की सूजन, लेकिन अगले मैच तक फिट होने की उम्मीद 

अब बात अगर ट्रेविस हेड की करें तो उनके पैर में हल्की सी सूजन की शिकायत है। पहले खबर आई कि हेड को ग्रोइन इंजरी हो गई है। हो सकता है कि वे 26 दिसंबर से होने वाले चौथे टेस्ट के लिए उपलब्ध ना हों। लेकिन जब हेड को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया तो उन्होंने खुद ही अपनी चोट पर अपडेट दे दिया। ट्रेविस हेड ने बताया कि उन्हें हल्की सी सूजन है, जो अगले मैच से पहले ठीक हो जाएगी। इसके साथ ही कप्तान पैट कमिंस ने भी बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अगले मैच में अभी काफी वक्त है। फिजियो और बाकी टीम हेड के साथ है, उम्मीद है कि वे जल्द ही ठीक होकर अगले मैच के लिए फिट हो जाएंगे। 

इस सीरीज में 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं हेड 

ट्रेविस हेड भले ही मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी के लिए ना आए हों, लेकिन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अब तक हेड ने 409 रन बना लिए हैं। उनका औसत 80 का है। ट्रेविस हेड आज की तारीख में भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं। वे जब भी उतरते हैं तो बड़ी पारी ही खेलते हैं। ऐसे में वैसे तो उनका फिट ना होना टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर हो सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं है। देखना होगा कि जब अगले टेस्ट के लिए मैदान में उतरेंगे तो कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भयंकर बदलाव, हैरी ब्रूक की कुर्सी छिनी, ये खिलाड़ी बन गया नंबर वन

एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चल रहे हैं रविचंद्रन अश्विन, ये संयोग आपको भी चौंका सकते हैं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल