1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका, बिगड़ गया सेमीफाइनल का समीकरण

IND vs PAK: पाकिस्तान से मिली हार के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका, बिगड़ गया सेमीफाइनल का समीकरण

 Written By: Mohid Khan
 Published : Dec 11, 2023 06:42 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 06:42 am IST

India vs Pakistan: टीम इंडिया को अंडर 19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उसके लिए सेमीफाइनल में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

U19 Asia Cup 2023- India TV Hindi
अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल का समीकरण Image Source : ASIAN CRICKET COUNCIL TWITTER

U19 Asia Cup 2023: अंडर 19 एशिया कप में भारत को पाकिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा। दुबई में आईसीसी एकेडमी ओवल 1 स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को आठ विकेट से हरा दिया। इस हार के बाद टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण पूरी तरह बदल गया है। हालांकि टीम इंडिया अभी भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है लेकिन रास्ता थोड़ा कठिन हो गया है। 

सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? 

टीम इंडिया का अगला मुकाबला अब नेपाल से 12 दिसंबर को है। ये मैच भारत के लिए किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं है। टीम इंडिया को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए इस मैच को हर हार में जीतना होगा। वहीं, पाकिस्तान का अगला मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 12 दिसंबर को ही है। टीम इंडिया को इस मैच में पाकिस्तान की जीत की दुआ भी करनी होगी। दरअसल, अफगानिस्तान इस मैच में पाकिस्तान को हरा देती है तो उसके और भारत के अंक 4-4 हो जाएंगे। ऐसे में मामला नेट रन रेट पर फंस जाएगा।

पाकिस्तान ने दर्ज की एकतरफा जीत 

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर्स ने अच्छी शुरुआत दिलाई। आदर्श सिंह ने 62 रन और अर्सिन कुलकर्णी ने 24 रन बनाए। कप्तान उदय सहारन ने 60 रन और सचिन धास ने 58 रन बनाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम इंडिया 259 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। लेकिन पाकिस्तान ने इस टारगेट को 2 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए अजन अवैस ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 102 रन बनाए।

टीम इंडिया ने जीता था पहला मैच 

भारतीय अंडर-19 टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के खिलाफ दुबई के आईसीसी क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में  अफगानिस्तान की पूरी टीम 173 रन बनाकर सिमट गई। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय अंडर-19 टीम ने 7 विकेट ये मैच अपने नाम किया। 

ये भी पढ़ें

भारत को जीतनी है टेस्ट सीरीज तो कोहली को करना होगा ये काम, दिग्गज खिलाड़ी ने कही ये बात

आखिरी टी20 मैच जीतकर भारतीय महिला टीम ने बचाया सम्मान, स्मृति मंधाना ने दिखाया बल्ले से कमाल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल