India vs Pakistan Final Match Time Sunday: भारत और पाकिस्तान की टीमें क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर आमने सामने होने जा रही हैं। हालांकि इस बार युवा टीमों के बीच मैच होगा। इस दफा भी एशिया कप का फाइनल है, जो इसी संडे यानी रविवार को खेला जाएगा। इससे पहले कि मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि मैच कितने बजे से शुरू होगा, नहीं तो आपको मुकाबला छूट भी सकता है।
भारत ने श्रीलंका को हरा फाइनल की सीट की बुक, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया
अंडर 19 एशिया कप का अब एक और मैच बचा हुआ है। भारतीय टीम अपना अजेय अभियान जारी रखे हुए है। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइन में भारत की युवा टीम ने श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर अपनी सीट फाइनल में तय कर ली। पाकिस्तान ने भी अपना मैच आठ विकेट से ही जीता है।
बारिश के कारण कम ओवर का कर दिया गया था सेमीफाइनल मुकाबला
एशिया कप का ये टूर्नामेंट टी20 पर तो नहीं है, लेकिन शुक्रवार को लगा कुछ ऐसा ही। दुबई में भयंकर बारिश और मैदान गीला होने के कारण मैच समय से शुरू नहीं हो पाया। ये तो गनीमत रही कि बाद में मैदान सुखा लिया गया, इसलिए मैच संभव हो पाया। भारत और श्रीलंका मैच जहां 20 ओवर का हुआ, वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच 27 ओवर का हुआ। दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन कर अपनी अपनी जीत पक्की कर ली।
रविवार को सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला
अब बात अगर फाइनल की करें तो ये मैच रविवार यानी संडे को खेला जाएगा। दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड पर मेच होगा। भारतीय समय अनुसार भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला सुबह साढ़े दस बजे से होगा। इससे आधे घंटे पहले यानी ठीक दस बजे टॉस होगा। संडे का दिन है तो आपको सुबह से ही मैच का आनंद लेना होगा। शाम को पांच बजे के करीब मैच खत्म भी हो जाएगा।
सोनी के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे भारत बनाम पाकिस्तान मैच
मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की बात की जाए तो ये मैच भी आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख पाएंगे, वहीं मोबाइल पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव एप पर जाना होगा। स्मार्ट टीवी पर भी आप सोनी लिव एप पर जाकर मैच देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच होगा एशिया कप का फाइनल, इस दिन खेला जाएगा धमाकेदार मुकाबला
साउथ अफ्रीका के बाद किसके खिलाफ खेलेगा भारत, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल