1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: टीम इंडिया में एंट्री के साथ वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के अखबारों में दिखा जलवा, लॉर्ड्स टेस्ट में हुई जमकर चर्चा

VIDEO: टीम इंडिया में एंट्री के साथ वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड के अखबारों में दिखा जलवा, लॉर्ड्स टेस्ट में हुई जमकर चर्चा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 07, 2026 05:26 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 05:26 pm IST

वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय में किसी एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है तो वह भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बनने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP/X/SCREENGRAB

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में जिस तरह से उन्होंने पूरे वर्ल्ड क्रिकेट को अपनी प्रतिभा से हैरान कर दिया उसकी चर्चा पिछले कुछ महीनों से लगातार हर जगह देखने तो मिल रही है। आईपीएल 2026 सीजन में कुल 776 रन बनाने के साथ ऑरेंज कैप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया में शामिल किए जाने पर कई पूर्व दिग्गजों ने अपना रिएक्शन दिया भी दिया था। वहीं 6 जून को जब बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया तो उसमें वैभव का नाम शामिल था, जिसके बाद अब इंग्लैंड के अखबारों में वैभव का जलवा देखने को मिला है जिसको लेकर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन के खेल में चर्चा भी हुई।

इंग्लैंड में वैभव को खेलते देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किए गए वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा देखने को मिली। इस दौरान ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स के शो पर पूर्व खिलाड़ी माइकल आथर्टन के साथ मार्क बाउचर भी शामिल थे, जिसमें इंग्लैंड में छपे 7 जून के अखबारों में वैभव सूर्यवंशी की खबरों को लेकर चर्चा की जा रही थी, जिसमें साफतौर पर सभी 15 साल के खिलाड़ी को इंग्लैंड में खेलते हुए देखने का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस दौरान मौजूद एक्सपर्ट ने कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि वैभव के चयन से सबसे ज्यादा खुशी ईसीबी को हुई होगी, जिसमें वह अब और अधिक टिकट को बेच सकेगा। वहीं एक एक्सपर्ट ने आईपीएल 2026 सीजन में वैभव के स्ट्राइक रेट को लेकर कहा कि 224 पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्या जबरदस्त प्रदर्शन है।

पिछले साल अंडर-19 टीम के साथ किया था इंग्लैंड का दौरा

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी पिछले साल अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड के दौरे पर खेली गई रेड बॉल और लिमिटेड ओवर्स सीरीज में खेलने के लिए गए थे। ऐसे में अब सीनियर टीम में जगह मिलने के बाद उन्हें पिछले दौरे पर मिले अनुभव का लाभ जरूर मिलेगा जिसमें उन्हें खुद को वहां के हालात में ढालने में ज्यादा दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले आयरलैंड में 2 टी20 मैच खेलने हैं जिसमें वैभव के डेब्यू की सबसे ज्यादा उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

लगातार 2 IPL खिताब और रनों का अंबार... फिर भी रजत पाटीदार को क्यों किया गया नजरअंदाज? सेलेक्टर ने बताई वजह

IPL ऑक्शन में करोड़ों में बिकने के बाद भी क्यों निराश थे वैभव सूर्यवंशी? दो सीजन बाद किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल