1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी सेंचुरी जड़ने के बाद अगले ही मैच में फ्लॉप, दोनों पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन

वैभव सूर्यवंशी सेंचुरी जड़ने के बाद अगले ही मैच में फ्लॉप, दोनों पारियों में बनाए सिर्फ इतने रन

 Written By: Vanson Soral
 Published : Oct 08, 2025 12:27 pm IST,  Updated : Oct 08, 2025 12:27 pm IST

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन हो गया है। हालांकि, आखिरी मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

Vibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वैभव IPL में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम की ओर खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई शानदार पारियां खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट मैच में उन्होंने धमाकेदार शतक जड़ा। ब्रिस्बेन के इयान हीली ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारत की पहली पारी के दौरान पारी का धमाकेदार अंदाज में आगाज करते हुए 113 रनों की तूफानी पारी खेली। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 86 गेंदों का सामना किया और 9 चौके जड़ने के साथ ही 8 बेहतरीन छक्के भी जड़े। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ऑस्ट्रेलिया को पारी और 58 रनों से धूल चटाने में कामयाब रही।

दूसरे टेस्ट में नहीं चला बल्ला

पहले यूथ टेस्ट मैच में सैकड़ा जड़ने के बाद वैभव के बल्ले से दूसरे टेस्ट मैच में भी बड़ी पारी आने की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। वैभव दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सिर्फ 20 रन ही बना सके। हालांकि, T20 क्रिकेट के अंदाज में उन्होंने ये पारी खेली लेकिन पहले मैच जैसा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 14 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 20 रन बनाए। पहली पारी में फ्लॉप रहने के बाद युवा सलामी बल्लेबाज के पास दूसरी पारी में बड़ी पारी खेलने का बड़ा मौका था लेकिन यह भी उनके हाथ से चला गया। वैभव पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए। चार्ल्स लैचमुंड ने उन्हें पारी के पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। इस तरह भारतीय स्टार बल्लेबाज का धमाकेदार पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे का समापन करने का सुनहरा मौका हाथ से निकल गया।

भारत ने बनाया बड़ा कीर्तिमान

वैभव सूर्यवंशी भले ही दूसरे टेस्ट में बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके लेकिन भारतीय टीम 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही। इसके साथ ही भारत ने ODI सीरीज की तरह टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। इससे पहले आयुष म्हात्र की कप्तानी में भारतीय टीम ने 3 मैचों की ODI सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी। टेस्ट सीरीज 2-0 से जीतने के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा यूथ टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

यूथ टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

  • 6* – भारत (18 मैच)
  • 5 – इंग्लैंड (23 मैच)
  • 4 – पाकिस्तान (12 मैच)
  • 2 – न्यूजीलैंड (14 मैच)
  • 2 – श्रीलंका (9 मैच)
  • 2 – वेस्टइंडीज (5 मैच)

यह भी पढ़ें

वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025: कितनी बार फाइनल में पहुंची है टीम इंडिया, ग्रुप स्टेज से कब-कब हुई बाहर

आईसीसी ने भी माना अभिषेक शर्मा का लोहा, इस बड़े अवार्ड के लिए कुलदीप यादव से मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल