1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VHT 2025-26: क्वार्टर-फाइनल के लिए 8 टीमें हुई तय, मुंबई का होगा कर्नाटक से सामना

VHT 2025-26: क्वार्टर-फाइनल के लिए 8 टीमें हुई तय, मुंबई का होगा कर्नाटक से सामना

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 09, 2026 06:47 am IST,  Updated : Jan 09, 2026 06:47 am IST

VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के साथ क्वार्टर फाइनल के लिए पहुंचने वाली 8 टीमों के नाम तय हो गए हैं, जिसमें मुंबई की टीम का सामना कर्नाटक से होगा।

Shreyas Iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन में 8 जनवरी को ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले खेले गए, जिसके साथ ही क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीमों का भी फैसला हो गया है। इस बार कुल 32 टीमें विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही थी, जिसमें सभी को 8-8 के चार ग्रुप में बांटा गया था। ऐसे में ग्रुप-ए से कर्नाटक और मध्य प्रदेश ने अपनी जगह को पक्का किया है तो वहीं ग्रुप-बी से उत्तर प्रदेश और विदर्भ की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है। ग्रुप-सी से पंजाब और मुंबई के अलावा ग्रुप-डी से दिल्ली और सौराष्ट्र ने क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।

मुंबई की टीम का होगा कर्नाटक से सामना

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में क्वार्टर फाइनल के लिए पहुंचने वाली 8 टीमों का फैसला होने के साथ अब 12 जनवरी से नॉकआउट मैचों की शुरुआत होगी। इसमें पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला कर्नाटक और मुंबई की टीम के बीच होगी, तो वहीं दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश और सौराष्ट्र की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। ये दोनों ही मुकाबले 12 जनवरी को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड पर खेले जाएंगे। इसके बाद 13 जनवरी को तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें दिल्ली का विदर्भ की टीम से सामना होगा तो वहीं पंजाब की टीम मध्य प्रदेश के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।

सेमीफाइनल और फाइनल के वेन्यू भी हुए तय

क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद पहला सेमीफाइनल मैच 15 जनवरी को पहले और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के बीच में खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला तीसरे और चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में जीत हासिल करने वाली टीम के बीच में 16 जनवरी को होगा। इसके बाद 18 जनवरी को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। जिसमें ये सभी मैच बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड पर ही खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें

श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम से जुड़ने की मिली मंजूरी, इसी वजह से मुंबई को मिला नया कप्तान; इस खिलाड़ी लगी लॉटरी

4 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी भारतीय प्लेयर्स पहले ODI के लिए बड़ौदा पहुंचे, बड़ी वजह भी सामने आई

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल