1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम से जुड़ने की मिली मंजूरी, इसी वजह से मुंबई को मिला नया कप्तान; इस खिलाड़ी लगी लॉटरी

श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम से जुड़ने की मिली मंजूरी, इसी वजह से मुंबई को मिला नया कप्तान; इस खिलाड़ी लगी लॉटरी

 Published : Jan 08, 2026 10:37 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 11:46 pm IST

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम के साथ जुड़ने की मंजूरी मिल गई है। इसी वजह से मुंबई की टीम को नया कप्तान मिला है।

shreyas iyer- India TV Hindi
श्रेयस अय्यर Image Source : PTI

सेलेक्टर्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जब भारतीय स्क्वाड चुनी थी, तो श्रेयस अय्यर को इस शर्त के साथ स्क्वाड में जगह मिली थी कि उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से मंजूरी लेनी होगी। अब भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब उन्हें फिट होने की मंजूरी मिल गई है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में खेलकर खुद की फिटनेस साबित की है और मुंबई के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी निभाई है। अब वह भारतीय टीम से 9 जनवरी तक जुड़ जाएंगे। इसी वजह से विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कमान सिद्धेश लाड को सौंपी गई है।

मौजूदा सीजन में मुंबई के तीसरे कप्तान होंगे सिद्धेश लाड

मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के नॉकआउट राउंड में पहुंच चुकी है। अब सिद्धेश लाड कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास अपार अनुभव मौजूद है, जो मुंबई के काम आ सकता है। मौजूदा सीजन में वह मुंबई के तीसरे कप्तान होंगे। उनसे पहले शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

12 जनवरी को कर्नाटक से होगा मुंबई का सामना

शार्दुल ठाकुर इस समय चोटिल हैं और श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। इसी वजह से इन्हें  विजय हजारे ट्रॉफी के मैच छोड़ने पड़े हैं। मुंबई का सामना 12 जनवरी को पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अय्यर को लगी चोट

श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लग गई थी। इसके बाद अंदरूनी ब्लीडिंग की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पूरी तरह से फिट नहीं होने की वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। फिर उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की और कुल दो मुकाबले खेले। इन दो मैचों में उन्होंने 82 और 45 रनों की पारियां खेली।

यह भी पढ़ें;

4 खिलाड़ियों को छोड़कर सभी भारतीय प्लेयर्स पहले ODI के लिए बड़ौदा पहुंचे, बड़ी वजह भी सामने आई

IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, तिलक वर्मा हुए बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल