1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली! इस आईपीएल में ही हो जाएगा कमाल

बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगे विराट कोहली! इस आईपीएल में ही हो जाएगा कमाल

 Published : Apr 03, 2025 05:48 pm IST,  Updated : Apr 03, 2025 05:48 pm IST

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले ​बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं। विराट कोहली इस लिस्ट में नंबर पांच पर हैं, लेकिन जल्द ही वे चौथे स्थान पर पहुंच सकते हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

विराट कोहली के लिए आईपीएल का ये सीजन अभी तक मिलाजुला रहा है। वे ठीकठाक बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। अब विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम आने जा रहे हैं। हो सकता है कि अगर कोहली का बल्ला चला तो इसी आईपीएल में वे बाबर आजम से आगे निकल जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी वे पहले नंबर पर नहीं पहुंच पाएंगे, इसके लिए उन्हें कुछ वक्त लगेगा। 

एलेक्स हेल्स ने लगाए हैं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके

टी20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज एलेक्स हेल्स हैं। उन्होंने 494 टी20 मैच खेलकर 1491 चौके लगाए हैं। अब वे इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेलते हैं, लेकिन अक्सर लीग क्रिकेट में जरूर नजर आ जाते हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर डेविड वार्नर हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में 399 मैच खेलकर 1306 चौके लगाए हैं। जेम्स विंस ने टी20 क्रिकेट में 419 मैच खेलकर 1299 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में नंबर चार पर बाबर आजम आते हैं। उन्होंने 310 मैच खेलकर 1163 चौके लगाए हैं। 

विराट कोहली को अभी चाहिए 14 और चौके

इसके बाद आता है विराट कोहली का नाम। विराट कोहली अब तक 401 टी20 मैच खेल चुके हैं। इसमें वे अब तक 1150 चौके लगा चुके हैं। यानी बाबर आजम को पीछे करने के लिए विराट कोहली को अब महज 14 और चौके लगाने हैं। ये काम एक मैच में तो मुश्किल है, लेकिन दो तीन मैचों में किया जा सकता है। हालांकि याद रखिएगा कि अभी बाबर आजम न्यूजीलैंड में हैं, जहां से वापस आकर वे जल्द ही पीएसएल यानी पाकिस्तानी सुपर लीग में खेलेंगे, जहां वे भी चौके लगाएंगे। इससे पहले ही विराट कोहली के पास मौका है कि वे उन्हें पीछे छोड़कर इस लिस्ट में नंबर पांच से चार पर पहुंच जाएं। 

आईपीएल 2025 में एक अर्धशतक लगा चुके हैं विराट कोहली

विराट कोहली ने इस साल के आईपीएल के पहले ही मैच में 59 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद वे सीएसके के खिलाफ 31 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने होम ग्राउंड यानी बेंगलुरु में वे केवल सात ही रन बना सके। अब आरसीबी की टीम अगले मैच में सात अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेंगे। वैसे भी ये स्टेडियम कोहली को काफी रास आता है। देखना होगा कि यहां वे कैसी बल्लेबाजी करते हैं। 

यह भी पढ़ें 

अब पछताने से क्या ही फायदा, आईपीएल की इस टीम को भारी पड़ रही हैं दो गलतियां

अरे ये क्या! आईपीएल की अंक तालिका में पहले नहीं देखा होगा ये नजारा, इस बार बदल जाएगा इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल