रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। आरसीबी की टीम का पहले सीजन से लेकर अब तक हिस्सा रहने वाले विराट कोहली पहली बार अपने करियर में आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी भावनाओं को साफतौर पर व्यक्त करते हुए दिखाई दिए जिसमें जीत के साथ ही उनके आंखों से आंसू निकल आए। कोहली काफी बेसब्री से पहली ट्रॉफी जीतने का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें ये सफलता 18वें सीजन में जाकर हासिल हुई। पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच के आखिरी ओवर में जैसे ही आरसीबी टीम की जीत पूरी तरह से दो गेंद के बाद तय हो गई उसी के साथ कोहली की आंखों में आंसू देखने को मिले।
जीत हासिल करते ही मैदान पर ही रोने लगे कोहली
आरसीबी की टीम ने जैसे ही पंजाब किंग्स को फाइनल मुकाबले में मात दी उसी के साथ एकतरफ जहां टीम के बाकी प्लेयर्स दौड़ लगाने के साथ अपनी खुशी को जाहिर करते हुए दिखाई दिए तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली मैदान पर घुटनों के बल बैठकर रोने लगे। इसके बाद उन्हें दूसरे खिलाड़ी ने उठाया फिर वह भी टीम के बाकी सदस्यों के साथ खुशी मनाते हुए दिखाई दिए। आरसीबी के लिए ये जीत काफी खास भी रही, जिसमें पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला। आईपीएल में 18 साल के इतिहास में आरसीबी पहली ऐसी टीम भी बनी जिन्होंने एक सीजन में घर के बाहर अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।
https://x.com/StarSportsIndia/status/1929965407034585126
विराट कोहली ने इस सीजन बल्ले से भी दिखाया कमाल
आईपीएल 2025 का सीजन विराट 15 कोहली के लिए बल्ले से भी काफी शानदार रहा जिसमें उन्होंने 15 मैचों में खेलते हुए 54.75 के औसत से कुल 657 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से कुल 8 अर्धशतकीय पारियां उनके बल्ले से देखने को मिला। कोहली का स्ट्राइक रेट जहां 144.71 का देखने को मिला तो वहीं उनके बल्ले से 73 रनों की सर्वश्रेष्ठ रनों की पारी देखने को मिली। कोहली के बल्ले से फाइनल मुकाबले में भी 43 रनों की अहम पारी देखने को मिली।
ये भी पढ़ें
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले बड़ा झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ ये खिलाड़ी
IPL 2025 में पंजाब किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज का तहलका, डेब्यू सीजन में बना डाला बहुत बड़ा कीर्तिमान