1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली दिग्गज तेंदुलकर को करेंगे पीछे! बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

न्यूजीलैंड सीरीज में विराट कोहली दिग्गज तेंदुलकर को करेंगे पीछे! बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

 Published : Jan 02, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Jan 02, 2026 05:23 pm IST

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था। अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

Virat Kohli: न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में विराट कोहली का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। कोहली के बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं और वह अच्छी लय में भी चल रहे हैं। वनडे सीरीज में वह महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे करके एक बड़ा कमाल कर सकते हैं।

विराट कोहली को है 94 रनों की आवश्यकता

भारत की तरफ से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 42 वनडे मैचों में कुल 1750 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कुल 1657 रन बनाए हैं। अब अगर कीवी टीम के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज में कोहली 94 रन और बना लेते हैं, तो वह सचिन को पीछे करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और नंबर-1 का सिंहासन हासिल कर लेंगे।

विराट कोहली साल 2010 से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों में खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक 33 मुकाबलों में कुल 1657 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 6 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज:

भारतीय बल्लेबाज रन
सचिन तेंदुलकर 1750
विराट कोहली 1657
वीरेंद्र सहवाग 1157
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1118
सौरव गांगुली 1079

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में दिखाई फॉर्म

विराट कोहली पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला था और उन्होंने सीरीज में रनों की बरसात कर दी। वनडे सीरीज के पहले और दूसरे मैच में कोहली ने दमदार शतक जमाए थे। वहीं तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक ठोका था। इसी वजह से सीरीज में कुल 302 रन बना दिए थे। इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला था।

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में भी खेले कोहली

इसके बाद वह दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले और वहां भी उन्होंने अपनी अच्छी लय जारी रखी। तब कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में 131 रनों की पारी खेली थी और इसके बाद गुजरात के खिलाफ दमदार अर्धशतक लगाया था और 77 रन बनाए थे। उन्हें देखने के लिए क्रिकेट फैंस ग्राउंड पर उमड़ पड़े थे।

यह भी पढ़ें:

IND vs BAN: टीम इंडिया करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज

शुभमन गिल अब उतरेंगे मैदान में, भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज से पहले खेलेंगे ये मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल