1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली करेंगे एक और धमाका, अब तक चार ही बल्लेबाज कर सके हैं ये कारनामा

विराट कोहली करेंगे एक और धमाका, अब तक चार ही बल्लेबाज कर सके हैं ये कारनामा

 Published : Apr 01, 2025 10:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 10:00 pm IST

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरे करने के काफी करीब हैं। 2 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस के मुकाबले में वे ये कारनामा कर सकते हैं।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : PTI

विराट कोहली एक और दफा आईपीएल के अगले मुकाबले के लिए तैयार हैं। आईपीएल के 14वें मैच में आरसीबी का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। ये मुकाबला 2 अप्रैल को बेंगलुरु में खेला जाएगा। आरसीबी की टीम अपने दो मैच लगातार जीत चुकी है और अब तीसरा मैच भी जीतने की कोशिश करेगी। इस बीच विराट कोहली एक और बार बड़ा धमाका करने के करीब हैं। अब तक दुनियाभर के केवल चार ही बल्लेबाज ऐसा कर सके हैं, विराट कोहली इस लिस्ट में शामिल होने वाले पांचवें बल्लेबाजी बनने के करीब खड़े हैं। 

विराट कोहली टी20 में पूरे कर सकते हैं 13 हजार रन

विराट कोहली टी20 क्रिकेट में अब तक 401 मैच खेलकर 12976 रन बना चुके हैं। यानी उन्हें 13 हजार रन पूरे करने के लिए केवल 24 रनों की जरूरत है। वे टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इससे पहले 13 हजार से ज्यादा रन केवल चार ही बल्लेबाज बना सके हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, जिनके नाम 14 हजार से भी ज्यादा रन हैं। दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं, इसके बाद शोएब मलिक का नंबर आता है और कायरन पोलार्ड नंबर चार पर हैं। अब विराट कोहली भी इस क्लब का हिस्सा बन जाएंगे। 

टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल में ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 125 मैच खेलकर 4188 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में 254 मैच खेलकर वे 8094 रन बना चुके हैं। आईपीएल में वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। बाकी कोई बल्लेबाज आठ हजार का आंकड़ा नहीं छू सका है। ध्यान रखिएगा कि जब टी20 क्रिकेट की बात होती है तो टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल दोनों को मिलाकर रनों की बात हो रही है। 

अब तक एक अर्धशतक लगा चुके हैं विराट कोहली

इस साल के आईपीएल में आरसीबी ने अपने पहले ही मुकाबले में केकेआर को 7 विकेट से पीटा था। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को भी 50 रनों के भारी अंतर से हराया है। यानी दोनों जीतें आसान रही हैं। इन दोनों मैचों में कोहली के प्रदर्शन की बात की जाए तो केकेआर के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी, इसके बाद दूसरे मैच में वे 31 रन बना सके। अब उनसे एक बड़ी पारी की जरूरत होगी। जो वे खेल भी सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

ऋषभ पंत ने कर दिया कबाड़ा, अब कैसे वसूले जाएंगे 27 करोड़ रुपये

इस खिलाड़ी ने रोक दिया अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता, अब कैसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल