1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने कर दिया कबाड़ा, अब कैसे वसूले जाएंगे 27 करोड़ रुपये

ऋषभ पंत ने कर दिया कबाड़ा, अब कैसे वसूले जाएंगे 27 करोड़ रुपये

 Published : Apr 01, 2025 08:13 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 08:13 pm IST

आईपीएल 2025 के लिए 27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत अब तक इस सीजन तीन मैचों में केवल 17 रन ही बना सके हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए वे मुसीबत बनते जा रहे हैं।

rishabh pant- India TV Hindi
ऋषभ पंत Image Source : PTI

आईपीएल का इतिहास गवाह रहा है कि जो भी खिलाड़ी सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनता है, वो कुछ खास नहीं कर पाता। मैच में जीत दिलाने में वहीं 50 लाख और एक करोड़ के खिलाड़ी ही कमाल करते हैं। इस साल भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। ऋषभ पंत तो सीजन के ही नहीं, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। तीन मैचों के बाद भी पंत का बल्ला कुछ भी कमाल नहीं कर पाया। वे लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप होते जा रहे हैं। अब सवाल है कि टीम ने जो 27 करोड़ रुपये उन पर खर्च किए हैं, उनकी वसूली कैसे की जाएगी। कहीं एलएजसी की टीम फंस तो नहीं जाएगी। 

अब तक तीन मैचों में केवल 17 रन बना सके हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत आईपीएल 2025 के पहले ही मैच में शून्य पर यानी बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद दूसरे मैच में उनके बल्ले से 15 रन की एक छोटी सी पारी आई। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि अब तीसरे मैच में उनका बल्ला कुछ कमाल करेगा। वो इसलिए क्यों​कि एलएसजी की टीम पहली बार घर पर यानी लखनऊ में मैच खेल रही है। लेकिन यहां भी पंत का पीछा खराब फार्म से नहीं छूटा। इस बार भी वे टीम को संकट में डालकर आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें उस वक्त आउट किया, जब टीम का स्कोर केवल 35 रन था और पारी का पांचवां की ओवर चल रहा था। पंत पांच बॉल पर केवल दो ही रन बना सके। यानी तीन मैचों के बाद पंत के खाते में महज 17 रन ही हैं। जो लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को काफी भारी पड़ने वाले हैं। 

एलएसजी की फिर से खराब शुरुआत

एलएसजी का पहला विकेट तो पहले ही ओवर में चला गया था, जब मिचेल मार्श पहली बॉल पर शून्य पर आउट हो गए। वे गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद पारी के चौथे ओवर में एडन मारक्रम भी चलते बने, जब टीम का स्कोर 32 रन ही था। उन्होंने 18 बॉल पर 28 रन जरूर बनाए, लेकिन वे टीम के लिए पर्याप्त नहीं हैं। ऋषभ पंत आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

27 करोड़ की मोटी रकम में खरीदे गए हैं ऋषभ पंत

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मुश्किल ये है कि पंत के बल्ले से रन तो नहीं ही बन रहे हैं, वे कप्तानी भी ठीक नहीं कर पा रहे हैं। किस गेंदबाज को कब लगाना है और मैदान पर क्या तब्दीलियां करनी है, वो भी पंत के की समझ में नहीं आ रहा है। खुद विकेट कीपर के तौर पर भी ऋषभ पंत कई सारी गलतियां कर रहे हैं, जो टीम के लिए भारी पड़ने वाली हैं। लगातार तीन मैच में फ्लॉप होने के बाद ऋषभ पंत भी संकट में हैं, उन्हें समझ नहीं आ रहा होगा कि वे 27 करोड़ की मोटी रकम से किस तरह न्याय करें। हालांकि ये सही है कि अभी तो शुरुआती मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन जिस तरह का खेल टीम दिखा रही है, उससे टीम का ​भविष्य कुछ अच्छा नहीं दिख रहा है। 

यह भी पढ़ें 

इस खिलाड़ी ने रोक दिया अर्जुन तेंदुलकर का रास्ता, अब कैसे मिलेगी प्लेइंग इलेवन में एंट्री

IPL 2025 के बीच विराट कोहली का बड़ा खुलासा, बताया अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल