1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली के निशाने पर एक और रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग एक साथ छूट जाएंगे पीछे

विराट कोहली के निशाने पर एक और रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग एक साथ छूट जाएंगे पीछे

 Published : Jan 13, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 05:34 pm IST

विराट कोहली अब वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग को पीछे कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ बचे हुए दो मैचों में से कम से कम एक सेंचुरी जरूर लगानी होगी।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : AP

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त जबरदस्त फार्म में नजर आ रहे हैं। पिछली पांच पारियां से वे हर बार कम से कम 50 रन तो बना ही रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज के पहले मैच में कोहली ने धमाकेदार अंदाज में 93 रनों की पारी खेली। जब सब कोई मान बैठा था कि अब तो शतक पूरा हो जाएगा, तब कोहली आउट हो गए। अब अगले मैच में कोहली के पास भारत के ही वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग का कीर्तिमान ध्वस्त करने का मौका है, इसके लिए उन्हें शतक लगाना होगा। 

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे कोहली

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज के दो और मैच बचे हुए हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जनवरी को राजकोट में होगा, इसके बाद 18 जनवरी को आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा। वैसे तो उम्मीद यही की जानी चाहिए कि कोहली अगले ही मैच में सेंचुरी लगा देंगे, लेकिन अगर वे इससे चूक गए तो भी उनके पास आखिरी मैच में मौका होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले तीन बल्लेबाज हैं। विराट कोहली के अलावा वीरेंद्र सहवाग और रिकी पोंटिंग के भी नाम छह छह शतक हैं। यानी अगर कोहली ने एक शतक और लगाया तो सात पर पहुंच जाएंगे। 

विजय हजारे ट्रॉफी में भी लगाया था एक शतक

विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी। इसके बाद कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी के भी दो मैच खेले। इसमें एक बार उन्होंने 131 रनों की शानदार पारी खेली और इसके बाद 77 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उतरते ही फिर कहर बरपा रहे हैं। अभी तक साल 2026 में कोई भी भारतीय बल्लेबाज इंटरनेशनल शतक नहीं लगा पाया है, क्या इस बार कोहली वो काम करेंगे, आने वाले दिनों में पता चल जाएगा। 

अब ​कोहली अपना चुके हैं आक्रामक रुख

वैसे तो विराट कोहली के फार्म और काबिलियत पर कभी किसी को शक नहीं रहा, लेकिन अब उन्होंने अपना अंदाज बदल दिया है। पिछले कुछ वक्त में कोहली ने आक्रामक रुख अख्तियार कर तेजी से बल्लेबाजी शुरू की है। जो छक्का कोहली कभी कभार लगाते थे, वही अब वे पारी के आगाज के साथ ही करने लगे हैं। जिस तरह के फार्म को लेकर कोहली इस वक्त चल रहे हैं, पूरी उम्मीद है कि राजकोट और इंदौर में से कहीं ना कहीं उनका सैकड़ा आ ही जाएगा। 

यह भी पढ़ें 

IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया सावधान! भारत के लिए लकी नहीं है राजकोट का ये स्टेडियम

IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 100% होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल