Virat Kohli Picks his RCB Playing XI: IPL की शुरुआत से ही विराट कोहली RCB की टीम का हिस्सा रहे हैं। वो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने करियर में अभी तक सिर्फ एक टीम के लिए ही आईपीएल खेला है। इस बीच IPL 2026 की शुरुआत से पहले विराट कोहली ने RCB की अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन का चयन किया है। उन्होंने अपनी टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को जगह दी है। वहीं विराट ने सिराज-हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार जैसे गेंदबाज को जगह नहीं दी है।
ओपनर के तौर पर विराट कोहली ने किसे दिया मौका?
विराट कोहली ने जिस प्लेइंग XI का चयन किया है, उसमें उन्होंने ओपनर के तौर पर खुद के साथ-साथ क्रिस गेल को रखा है, जो कि सही भी है। विराट जहां आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं क्रिस गेल ने भी RCB के लिए खेलते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। उन्होंने RCB के लिए खेलते हुए ही 175 रन की बड़ी पारी खेली थी। यह अभी भी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी है।
डिविलियर्स-राहुल को मिडिल ऑर्डर में मिली जगह
कोहली ने तीसरे नंबर के लिए पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और अपने सबसे अच्छे दोस्त एबी डिविलियर्स को चुना है। डिविलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में आरसीबी के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। विराट ने नंबर चार पर केएल राहुल को चुना है। राहुल आईपीएल 2018 में पंजाब में शामिल होने से पहले RCB की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने नंबर चार पर खेलते हुए आरसीबी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और विराट ने भी इसी आधार पर राहुल को चार नंबर के लिए चुना है। इसके अलावा उन्होंने मिडिल ऑर्डर में रजत पाटीदार और विकेटकीपर के रूप में दिनेश कार्तिक को जगह दी है।
चहल और स्टार्क भी हैं विराट की टीम में
गेंदबाजी डिपार्टमेंट की बात करें तो कोहली ने हर्षल पटेल को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर चुना है। इसके अलावा उन्होंने बाकी के दो तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने डेल स्टेन और मिचेल स्टार्क को शामिल किया है। वहीं स्पिनर्स के तौर पर विराट ने अनिल कुंबले और युजवेंद्र चहल को टीम में जगह दी है।
विराट कोहली की ऑल टाइम RCB की प्लेइंग 11: क्रिस गेल, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, केएल राहुल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, अनिल कुंबले, मिचेल स्टार्क, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल
यह भी पढ़ें
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स के कैंप में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, ट्रॉफी जीतने की जताई इच्छा
रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम