1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. प्रिंस यादव को लेकर सच साबित हुई विराट की भविष्यवाणी, विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कोहली ने दिया था 'गुरुमंत्र'

प्रिंस यादव को लेकर सच साबित हुई विराट की भविष्यवाणी, विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कोहली ने दिया था 'गुरुमंत्र'

 Written By: Hitesh Jha
 Published : May 19, 2026 06:19 pm IST,  Updated : May 19, 2026 06:21 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाले 3 मैच की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। इस वनडे टीम टीम में प्रिंस यादव को जगह मिली है।

Prince Yadav & Virat Kohli- India TV Hindi
प्रिंस यादव विराट कोहली Image Source : AFP

अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस वनडे टीम में 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को जगह मिली है। प्रिंस आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी करके अपने नाम बनाया है। इस सीजन प्रिंस ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था जिसके बाद उनकी काफी चर्चा हुई थी। खुद विराट ने भी हाल ही में इस तेज गेंदबाज की काफी तारीफ की थी और उनको लेकर भविष्यवाणी भी की थी।

आईपीएल से पहले विराट ने की थी प्रिंस यादव की मदद

विराट कोहली ने आईपीएल से पहले प्रिंस यादव की मदद की थी। विराट ने उन्हें बताया कि कैसे वह सही लेंथ पर गेंदबाजी करके और भी कारगर साबित हो सकते हैं। प्रिंस ने विराट के इस बात को माना और इसी बात को फॉलो करते हुए उन्होंने विराट को भी क्लीन बोल्ड किया था। खुद कोहली ने भी प्रिंस की उस गेंद की तारीफ की थी। प्रिंस ने इस सीजन अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से सभी को काफी इम्प्रेस किया है। वह आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं।

प्रिंस यादव को लेकर विराट कोहली ने क्या कहा?

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कोहली से प्रिंस यादव को लेकर सवाल पूछा गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि उन्होंने प्रिंस की मदद की। कोहली ने कहा कि आज मैं ऐसी मानसिक स्थिति में हूं कि अगर कोई मुझसे कुछ पूछता है, तो मैं उसकी मदद करूंगा। हां प्रिंस ने मुझे एक बेहतरीन गेंद डाली थी, और मैंने ही उसे उन जगहों पर गेंद डालने को कहा था। इसमें कोई बुराई नहीं है। लोग क्योंकि वे मुझसे बहुत ज्यादा जुड़े हुए हैं, इसलिए वे कह रहे हैं कि कोहली ने खुद अपना विकेट दे दिया।

विजय हजारे के दौरान प्रिंस से मिले थे विराट

कोहली ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि वह पहली बार प्रिंस से 2025-26 की विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मिले थे। कोहली ने बताया कि लोगों को यह बात नहीं पता। जब मैं विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहा था, तब मैं प्रिंस को बिल्कुल भी नहीं जानता था। वह बहुत ही प्यारा और मजेदार इंसान है। ईशांत शर्मा भी वहां मौजूद था और ईशांत प्रिंस को जानता था, इसलिए मेरी उससे अच्छी दोस्ती हो गई। उसने मेरे सामने खुलकर अपनी बातें रखीं। तो मैं उसे उन दिनों में भी, विजय हजारे के उन मैचों के दौरान भी प्रिंस को यह बताता रहता था कि क्या करना है, कहां गेंद डालनी है।

अनुभव साझा करने से भारतीय क्रिकेट को मिलेगा फायदा- विराट

कोहली का मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों के साथ अपना अनुभव साझा करने से आखिरकार पूरे भारतीय क्रिकेट को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वह प्रिंस यादव और अन्य युवा प्लेयर्स की मदद इसलिए करते हैं क्योंकि क्या पता इनमें से कौन आगे चलकर इंडिया के लिए खेल जाए। विराट की ये भविष्यवाणी प्रिंस के लिए सच साबित हुई और उन्हें अब भारत की वनडे टीम में मौका मिला है। ऐसा काफी हद तक संभव है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में  विराट के साथ ही इंडिया के लिए खेलते हुए दिखें।

यह भी पढ़ें:

IPL में 16 विकेट लेकर चमकी 24 साल के गेंदबाज की किस्मत, डायरेक्ट वनडे टीम में मिली एंट्री

Who is Gurnoor Brar? भारतीय टीम में सलेक्ट होने वाला 6 फुट 5 इंच लंबा तेज गेंदबाज, विराट को कर चुका है परेशान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल