1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, दुनिया के सभी महान बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

IND vs AUS: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, दुनिया के सभी महान बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे

 Written By: Mohid Khan
 Published : Nov 19, 2023 04:20 pm IST,  Updated : Nov 19, 2023 04:22 pm IST

Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में विराट कोहली के बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी निकली। इस पारी के दौरान विराट ने कई बड़े रिकॉर्ड भी तोड़े।

virat kohli- India TV Hindi
वर्ल्ड कप फाइनल में विराट ने रचा इतिहास Image Source : GETTY

IND vs AUS World Cup 2023 Final: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह इस टूर्नामेंट में 9 बार 50+ रन बना चुके हैं। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भी उनके बल्ले से कई बड़े रिकॉर्ड टूट गए हैं। उन्होंने इस मैच में 41 रन बनाते ही वर्ल्ड कप के इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। विराट ने कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग जैसे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। 

विराट कोहली निकले सबसे आगे 

विराट कोहली ने इस फाइनल मैच में 41 रन बनाते ही आईसीसी के फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के नाम था। उन्होंने आईसीसी के फाइनल्स में कुल 320 रन बनाए थे। वहीं, आईसीसी के फाइनल्स में अब विराट कोहली के नाम 334 रन हो गए हैं। 

आईसीसी के फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन

334 - विराट कोहली

320 - कुमार संगकारा 
270 - महेला जयवर्धने 
262 - एडम गिलक्रिस्ट 
247 - रिकी पोंटिंग 

अर्धशतक लगाकर हुए आउट 

विराट कोहली इस मैच में 63 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके निकले। ये इस वर्ल्ड कप में लगातार 5वां मैच था जब विराट ने 50+ रन बनाए। इससे पहले 2019 वर्ल्ड कप में भी विराट कोहली ने लगातार 5 मैचों में 50+ रन बनाए थे। इसी के साथ वह वर्ल्ड कप के एक ही एडिशन के सेमीफाइनल और फाइनल में 50+ रन बनाने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए हैं। 

वर्ल्ड कप में लगातार पांच बार 50+ स्कोर

2015 में 5 स्टीवन स्मिथ
2019 में 5 विराट कोहली
2023 में 5 विराट कोहली

वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सेमी और फाइनल दोनों में 50+ स्कोर

विराट कोहली (2023)
स्टीव स्मिथ (2015)
ग्रांट इलियट (2015)
अरविंदा डी सिल्वा (1996)
जावेद मियांदाद (1992)
डेविड बून (1987)
माइक ब्रियरली (1979)

ये भी पढ़ें

World Cup फाइनल में रोहित के बल्ले से निकला ऐतिहासिक छक्का, तोड़ दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

विराट कोहली ने ध्वस्त किया रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड, अब केवल एक ही बल्लेबाज उनसे आगे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल