1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Virat Kohli Son: विराट कोहली के बेटे के नाम पर बने फर्जी अकाउंट, सोशल मीडिया पर हो गया ये काम

Virat Kohli Son: विराट कोहली के बेटे के नाम पर बने फर्जी अकाउंट, सोशल मीडिया पर हो गया ये काम

 Written By: Govind Singh
 Published : Feb 20, 2024 10:14 pm IST,  Updated : Feb 20, 2024 10:14 pm IST

Virat Kohli: विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है। लेकिन इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर कोहली के बेटे के नाम पर फर्जी अकाउंट बनने शुरू हो गए।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : TWITTER/INSTAGRAM

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली की गिनती दुनिया के महान क्रिकेटर्स में होती है। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं। वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बेटे के माता-पिता बन गए है। इसकी जानकारी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। 

विराट कोहली ने फैंस के साथ शेयर की खुशखबरी

विराट कोहली ने ट्विटर पोस्ट में फैंस को जानकारी दी है कि वह दूसरी बार पिता बन गए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अत्यधिक खुशी और प्यार से भरे दिलों के साथ हम को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने बेटे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें। 

सोशल मीडिया पर बने फर्जी अकाउंट

विराट कोहली ने जैसे ही सोशल मीडिया पर दूसरी बार पिता बनने की खबर साझा की। फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे। लेकिन इंस्टाग्राम पर विराट के बेटे अकाय के नाम पर फर्जी अकाउंट भी बनने शुरू हो गए। ये अकाउंट अकाय कोहली के नाम से बने हैं। ट्विटर पर इन अकाउंट्स का फोटो एक यूजर ने शेयर किया है। 

Virat Kohli Son Face Account
Image Source : TWITTERVirat Kohli Son Face Account

साल 2017 में की थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में दोनों ने शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2021 में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया। विराट-अनुष्का की जोड़ी को फैंस बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। अनुष्का शर्मा ने रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में सुल्तान, पीके, जब तक है जान जैसी फिल्मों में काम किया है। 

दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2008 का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने साल 2008 में ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद से वह टीम इंडिया के बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी बने हुए हैं। वह भारतीय टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से अभी तक 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 T20I मैच खेले हैं। 

यह भी पढ़ें: 

कौन हैं आकाश दीप? चौथे टेस्ट में मिल सकता है डेब्यू का मौका, क्या रोहित की कप्तानी में पूरा होगा सपना

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ये खिलाड़ी संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी, मिचेल मार्श ने बताया प्लान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल