1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SL vs BAN मैच में हुआ बवाल, हसरंगा के जश्न मनाने के तरीके पर भड़का बांग्लादेशी खिलाड़ी; देखें VIDEO

SL vs BAN मैच में हुआ बवाल, हसरंगा के जश्न मनाने के तरीके पर भड़का बांग्लादेशी खिलाड़ी; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Sep 21, 2025 09:00 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 09:00 am IST

SL vs BAN: एशिया कप 2025 में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए सुपर-4 मैच में काफी ड्रामा देखने को मिला, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने एक गेंद शेष रहते इस मैच को अपने नाम किया। वहीं मुकाबले के दौरान वानिन्दु हसरंगा और सैफ हसन के बीच में बहस भी देखने को मिली।

SL vs BAN- India TV Hindi
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश Image Source : AP

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच एशिया कप 2025 में दुबई के मैदान पर खेले गए सुपर-4 मुकाबले में काफी रोमांचक अंत देखने को मिला, जिसमें बांग्लादेश की टीम को 169 रनों का टारगेट मिला था, जिसका पीछा करते हुए एक समय उनकी जीत काफी आसान लग रही थी, लेकिन जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने की वजह से उन्होंने इस मैच को 19.5 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर अपने नाम किया। वहीं इस मैच में श्रीलंकाई टीम के स्पिन गेंदबाज वानिंदु हसरंगा और बांग्लादेश टीम के बल्लेबाज सैफ हसन के बीच कहासुनी देखने को मिली जिसमें अंपायर्स ने बीच में आकर इस मामले को बढ़ने से रोक दिया।

हसरंगा के जश्न मनाने के तरीके पर भड़के सैफ हसन

बांग्लादेश की टीम जब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 169 रनों के टारगेट का पीछा कर रही थी, तो उनकी तरफ से सैफ हसन और ताउहिद ह्रदोय के बीच हुए 50 से अधिक रनों की साझेदारी ने इस मैच का रुख पूरी तरह से बांग्लादेश टीम की तरफ कर दिया। इसी बीच जब सैफ हसन ने जब पारी के 14वें ओवर की आखिरी गेंद जो वानिंदु हसरंगा ने फेंकी थी उसपर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास लेकिन गेंद सीधे शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े दुनिथ वेल्लालागे के हाथ में चली गई। हसरंगा इस विकेट को हासिल करने के बाद काफी अग्रेसिव दिखाई दिए जिसमें उन्होंने अपने घंटी बजाने वाले स्टाइल में इसका जश्न मनाया। इसी दौरान वह बांग्लादेशी बल्लेबाज सैफ हसन को घूरने के साथ कुछ बोलते हुए भी दिखे। सैफ हसन इस बात पर भड़क गए जिसमें दोनों के बीच कहासुनी देखने को मिली, जिसके बाद अंपायर्स को बीच-बचाव करने के लिए आगे आना पड़ा।

श्रीलंका की लगातार 8 मैच की जीत का टूटा रिकॉर्ड

टी20 एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से पहले लगातार 8 मैचों में जीत हासिल की थी, जो इस मुकाबले में मिली हार के साथ खत्म हो गई। वहीं यूएई में पहली बार बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को मात देने में कामयाब हो सकी है, जिसमें इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच कुल तीन मुकाबले खेले गए थे, जिसमें बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं बांग्लादेश अपने पिछले 16 टी20 मैचों में सिर्फ दूसरी बार 160 से अधिक रनों के टारगेट का पीछा करने में कामयाब हो सकी है।

ये भी पढ़ें

SL vs BAN: मैच के आखिरी ओवर में हाईवोल्टेड ड्रामा, खिलाड़ी ने फेंका बल्ला; अंपायर ने बदला फैसला

IND vs PAK: जीतने के लिए पाकिस्तानी टीम ने लिया ऐसा फैसला, इस शख्स की ले ली मदद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल