1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ: वाशिंगटन ने पकड़ा 'सुंदर' कैच, कीवी बल्लेबाज को नहीं हुआ विश्वास; देखें Video

IND vs NZ: वाशिंगटन ने पकड़ा 'सुंदर' कैच, कीवी बल्लेबाज को नहीं हुआ विश्वास; देखें Video

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jan 27, 2023 08:07 pm IST,  Updated : Jan 27, 2023 08:17 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में पहला टी20 खेला जा रहा है। यहां भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

वाशिंगटन सुंदर- India TV Hindi
वाशिंगटन सुंदर Image Source : TWITTER BCCI

IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में फिन एलन की तेजतर्रार बल्लेबाजी की बदौलत शानदार शुरुआत की। 4 ओवर तक कीवी टीम बिना किसी विकेट के करीब 10 के रन रेट से बल्लेबाजी कर रही थी। इसी बीच अपना दूसरा और पारी का 5वां ओवर लेकर आए वाशिंगटन सुंदर ने पहली गेंद पर छक्का खाया लेकिन दूसरी गेंद पर फिन एलन को आउट कर दिया। इस ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने जो किया वो देखने लायक था। उन्होंने फॉलो थ्रू में अपने हैरतअंगेज कैच से कीवी टीम को दूसरा झटका दे दिया। 

वाशिंगटन सुंदर ने फिन एलन को दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद उन्होंने क्रीज पर नए बल्लेबाज मार्क चैपमैन को पहली तीन गेंद पर अपनी गति और टर्न से परेशान किया। फिर आखिरी गेंद उन्होंने सीधी फेंकी और चैपमैन ने फॉलो थ्रू में गेंद को हवा में खेला जिसे सुंदर ने कमाल की डाइव मारते हुए पकड़ा। उनके इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो बीसीसीआई ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया। सुंदर ने पॉवरप्ले में 2 ओवर फेंके और भारत को दो विकेट एक ही ओवर में दिला दिए। फिन एलन ने 23 गेंदों पर 35 रन बनाए और खतरनाक दिख रहे थे तभी सुंदर ने उन्हें आउट किया।

वाशिंगटन सुंदर को रांची में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम में जगह दी गई है। पिछली कुछ सीरीज से वह लगातार टीम इंडिया के साथ है। मौजूदा सीरीज में अक्षर पटेल अपनी शादी के कारण छुट्टी पर थे तो सुंदर को टीम में जगह मिली है। उन्होंने अपनी इस जगह का फायदा उठाया और भारत को पहली दो सफलता दिला दीं। उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके और उनकी इकॉनमी भी 6 के अंदर रही। इस मैच में भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

रांची टी20 में भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर।

यह भी पढ़ें:-

IND vs NZ: पृथ्वी शॉ का टीम में सेलेक्शन पर बड़ा बयान, प्लेइंग 11 में मौका मिलने को लेकर कही ये बात

भारत ने न्यूजीलैंड को रौंद फाइनल में की एंट्री, वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक कदम दूर टीम इंडिया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल