1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय फैंस के जख्मों पर पाकिस्तानी दिग्गज ने छिड़का नमक, टीम इंडिया की हार पर ये क्या बोल दिया

भारतीय फैंस के जख्मों पर पाकिस्तानी दिग्गज ने छिड़का नमक, टीम इंडिया की हार पर ये क्या बोल दिया

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Nov 04, 2024 03:13 pm IST,  Updated : Nov 04, 2024 03:13 pm IST

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

Team india- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हाल ही में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। इस सीरीज में कुछ ऐसा हुआ जो इतिहास में दर्ज हो गया। न्यूजीलैंड ने भारतीय सरजमीं पर पहली बार ना केवल टेस्ट सीरीज अपने नाम की बल्कि टीम इंडिया का 3-0 से क्लीन स्वीप कर नया कीर्तिमान रच दिया। दूसरी तरफ, भारतीय टीम को 24 साल बाद घर में इतनी बुरी हार झेलनी पड़ी। दरअसल, साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। इस सीरीज के 24 साल बाद अब जाकर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का सूपड़ा साफ हुआ है।

क्रिकेट जगत में इस समय भारतीय टीम की हार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। कई लोगों का मानना है कि ये भारतीय टीम का सबसे खराब दौर है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का बड़ा बयान आया है जो भारतीय फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को लगता है कि पाकिस्तान के पास टेस्ट क्रिकेट में भारत को हराने का एक अच्छा मौका है, खासकर स्पिनिंग ट्रैक पर। अकरम का यह बयान भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में ऐतिहासिक 0-3 की हार और पाकिस्तान की इंग्लैंड पर घरेलू सीरीज में 2-1 की जीत के बाद आया है।

पाकिस्तान के पास शानदार मौका

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले वनडे के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन से बात करते हुए अकरम ने भारत पर पाकिस्तान की संभावनाओं के बारे में बात की। वॉन ने ऑन एयर कहा कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज देखना चाहता हैं। इस पर अकरम ने कहा कि यह बहुत बड़ी सीरीज होगी। यह क्रिकेट के दीवाने दो देशों के लिए बहुत ही अच्छा होगा। 

माइकल वॉन ने आगे कहा कि पाकिस्तान अब भारत को टर्निंग पिच पर हरा सकता है। इसके बाद अकरम ने कहा कि पाकिस्तान के पास अब स्पिनिंग ट्रैक पर टेस्ट में भारत को हराने का मौका है। बता दें, हाल ही में पाकिस्तान ने पहला टेस्ट मैच हारने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच कई सालों से कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है। दोनों के बीच आखिरी टेस्ट मैच 2007-08 में खेली गई थी जिसमें भारतीय टीम ने 3-1 से बाजी मारी थी।

यह भी पढ़ें:

IPL 2025 को लेकर आई बड़ी खबर, इस तारीख को हो सकता है खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला

मिचेल स्टार्क ने MCG में रचा इतिहास, ब्रेट ली और स्टीव वॉ का बड़ा कीर्तिमान किया ध्वस्त

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल