1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Richard Gleeson: 34 साल की उम्र में किया डेब्यू, चार गेंदों में विराट-रोहित और पंत को किया आउट, जानें कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन?

Richard Gleeson: 34 साल की उम्र में किया डेब्यू, चार गेंदों में विराट-रोहित और पंत को किया आउट, जानें कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन?

 Written By: Rajeev Rai
 Published : Jul 09, 2022 07:59 pm IST,  Updated : Jul 10, 2022 03:13 pm IST

रिचर्ड ग्लीसन इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए।

Richard Gleeson debut against india- India TV Hindi
Richard Gleeson debut against india Image Source : GETTY

Highlights

  • रिचर्ड ग्लीसन ने इंग्लैंड के लिए किया टी20 डेब्यू
  • 34 साल की उम्र में मिली राष्ट्रीय टीम की कैप
  • भारत के खिलाफ पहले मैच में हैट्रिक से चूके

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में मेजबान टीम ने रिचर्ड ग्लीसन को डेब्यू का मौका दिया। इसके साथ ही ग्लीसन इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गए। लंकाशायर के तेज गेंदबाज को टी20 ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन की वजह से इंग्लैंड के स्क्वॉड में जगह मिली थी और शनिवार को भारत के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने टीम के फैसले को सही साबित किया। 

ग्लीसन ने अपने पहले ही ओवर में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने रोहित को विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया। उन्होंने अपने पहले ओवर में महज छह रन के साथ शुरुआत की। ग्लीसन यहीं नहीं रूके और अपने दूसरे की शुरू की दो गेंदों पर विराट कोहली और फिर ऋषभ पंत को पवेलियन भेजा। वह हालांकि डेब्यू मैच में हैट्रिक से चूक गए, लेकिन उन्होंने दूसरा ही ओवर मेडेन डालकर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। ग्लीसन ने अपने शुरू के दो ओवर में एक मेडेन के साथ तीन विकेट झटके और इस दौरान महज छह रन दिए। 

कौन हैं रिचर्ड ग्लीसन?

ग्लीसन ने 27 साल के उम्र तक कोई पेशेवर क्रिकेट नहीं खेला था और आठ महीने पहले वह चोट की वजह से संन्यास लेने की सोच रहे थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी की। वह इस साल टी20 ब्लॉस्ट में 21 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस दौरान उन्होंने एक बार पांच विकेट भी झटके। ग्लीसन ने 27 साल की उम्र में फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया था। इसके बाद वह पीठ की चोट की वजह से दो सत्र तक क्रिकेट से दूर रहे। ग्लीसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर मैच में नॉर्थेंट्स के लिए फर्स्ट क्लॉस डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 34 मैचों में 21.34 की औसत से 143 विकेट झटके। उन्होंने जून 2016 में लिस्ट ए और टी20 डेब्यू किया। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में 29 की औसत से 28 जबकि टी20 में 71 विकेट झटके। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल