1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद दिखा किसी सीरीज में ऐसा नजारा, फैंस को भी नहीं थी ये उम्मीद

टेस्ट क्रिकेट में 30 साल बाद दिखा किसी सीरीज में ऐसा नजारा, फैंस को भी नहीं थी ये उम्मीद

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jul 16, 2025 12:52 pm IST,  Updated : Jul 16, 2025 12:52 pm IST

WI vs AUS: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में साफतौर पर गेंदबाजों का तीनों ही मुकाबलों में दबदबा देखने को मिला, जिसमें दोनों टीमों में से एक भी बल्लेबाज शतकीय पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका।

West Indies vs Australia- India TV Hindi
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

वर्ल्ड क्रिकेट में यदि किसी फॉर्मेट में बल्लेबाजों के लिए खुद को साबित करना मौजूदा समय में सबसे मुश्किल काम है तो वह टेस्ट क्रिकेट। इसका एक उदाहरण वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल में ही खत्म हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में देखने को मिला, जिसमें तीनों ही मुकाबलों में बल्लेबाजी करना काफी कठिन काम दिखाई दिया। ऐसे में इस टेस्ट सीरीज में एक ऐसा नजारा भी देखने को मिला जो टेस्ट क्रिकेट में किसी सीरीज में 30 साल पहले देखने को मिला था।

टेस्ट सीरीज में कोई भी बल्लेबाज शतक लगाने में नहीं हो पाया कामयाब

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमों में से कोई भी एक बल्लेबाज शतकीय पारी में खेलने में कामयाब नहीं हो सका। इस टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक निजी रनों की पारी ब्रैंडन किंग के बल्ले से देखने को मिली जो 75 रन बनाने में कामयाब हो सके। ऐसे में 30 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा किसी तीन या उससे अधिक मैचों की सीरीज में देखने को मिला है, जब एक भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका। इससे पहले साल 1995 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज देखने को मिला था, जब दोनों टीमों में से एक भी बल्लेबाज से शतक देखने को नहीं मिला था।

टेस्ट में तीन या उससे अधिक सीरीज जब कोई भी शतक नहीं लगा

इंग्लैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा (साल 1882)

ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड दौरा (साल 1888)

न्यूजीलैंड का भारत दौरा (साल 1969)

वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा (साल 1986)

जिम्बाब्वे का पाकिस्तान दौरा (साल 1993)

न्यूजीलैंड का भारत दौरा (साल 1995)

ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज दौरा (साल 2025)

WTC प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण की शुरुआत काफी शानदार तरीके से की है, जिसमें वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के सभी मुकाबलों को जीतने के साथ 100 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं अभी दूसरे नंबर पर 66.67 फीसदी अंकों के साथ श्रीलंका की टीम जबकि 61.11 फीसदी अंकों के साथ इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर है।

ये भी पढ़ें

डेब्यू के इंतजार में कटते जा रहे दिन, अभी तक नहीं मिली टीम इंडिया की कैप

IND vs ENG: रोहित शर्मा और फिर सहवाग, ऐसा करते ही ऋषभ पंत मैनचेस्टर में रच देंगे इतिहास

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल