1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2024 के लिए स्क्वाड का ऐलान, सीनियर खिलाड़ियों को मिला मौका

एशिया कप 2024 के लिए स्क्वाड का ऐलान, सीनियर खिलाड़ियों को मिला मौका

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Jul 17, 2024 09:41 pm IST,  Updated : Jul 17, 2024 09:41 pm IST

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2024 के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आयोजन इस बार श्रीलंका में ही किया जा रहा है।

Sri Lanka Women Cricket Team- India TV Hindi
श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

महिलाओं के एशिया कप 2024 का आयोजन श्रीलंका में किया जाना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 जुलाई से होगी। एशिया कप का पहला मुकाबला नेपाल और यूएई के बीच खेला जाना है। इसी बीच श्रीलंका की महिला टीम ने एशिया कप के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। एशिया कप में श्रीलंकाई टीम की कप्तान अनुभवी बल्लेबाज चमारी अथापथु करेंगी। एशिया कप 2024 का आयोजन 19 से 28 जुलाई तक श्रीलंका के दांबुला में किया जाएगा। चामारी अथापथु की अगुआई वाली टीम टूर्नामेंट का अपना पहला मैच 20 जुलाई को दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश महिला टीम के खिलाफ खेलेगी। 

श्रीलंका ने अनुभवी खिलाड़ियों को दिया मौका

श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। उन खिलाड़ियों में हर्षिता समरविक्रमा, कवीशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी और अचिनी कुलसूर्या जैसी खिलाड़ियों का नाम शामिल है। इस खिलाड़ियों स श्रीलंकाई टीम को काफी उम्मीदें हैं। साथ ही कप्तान चमारी अथापट्टू भी हैं, जो हाल ही में शानदार फॉर्म में हैं। श्रीलंका को ग्रुप बी में बांग्लादेश, मलेशिया और थाईलैंड के साथ रखा गया है। उन्होंने अभी तक एशिया कप का खिताब नहीं जीता है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट उनके घरेलू मैदान पर होने के कारण उनकी जीतने की उम्मीदें काफी ज्यादा है।

इन टीमों से होगा श्रीलंका का सामना

बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के बाद, श्रीलंका 22 जुलाई को अपने दूसरे मैच में मलेशिया से भिड़ेगा। उसके बाद, वे 24 जुलाई को अपने आखिरी लीग मैच में थाईलैंड से भिड़ेंगे। अगर वे ग्रुप में टॉप दो स्थानों पर कब्जा करने में सफल होते हैं तो वे अगले चरण में पहुंच जाएंगे। एशिया कप 2024 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप से पहले सभी टीमों के लिए काफी अहम है। श्रीलंका क्रिकेट ने महिला एशिया कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम की घोषणा की है। ऐसे में आइए उनके स्क्वाड पर एक नडर डालें। 

एशिया कप 2024 के लिए श्रीलंका की टीम 

चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, काव्या कविंदी, सुगंडिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, विशमी गुणरथने, इनोशी प्रियदर्शनी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी

यह भी पढ़ें

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर की हत्या, बदमाशों ने सरेआम मारी गोली

India TV Poll: क्या शुभमन गिल भविष्य में साबित होंगे टीम इंडिया के बेहतर कप्तान? जानें फैंस की राय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल