1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Women's Asia Cup, India Squad: एशिया कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, सातवीं बार खिताब जीतने उतरेंगी ये 15 खिलाड़ी

Women's Asia Cup, India Squad: एशिया कप के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, सातवीं बार खिताब जीतने उतरेंगी ये 15 खिलाड़ी

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Sep 21, 2022 12:24 pm IST,  Updated : Sep 21, 2022 12:31 pm IST

Women's Asia Cup, India Squad: एशिया कप के लिए भारतीय महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी।

indian women cricket team, Women's Asia Cup- India TV Hindi
Women's Asia Cup, India Squad Image Source : BCCI WOMEN

Highlights

  • भारत और श्रीलंका के बीच होगा पहला मैच
  • पाकिस्तान के साथ 7 अक्टूबर को मुकाबला
  • छह बार की चैंपियन है टीम इंडिया

Women's Asia Cup, India Squad: एशिया कप 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। 1 से 15 अक्टूबर तक बांग्लादेश में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट इस टूर्नामेंट की कमान हरमनप्रीत कौर के ही हाथों में है जबकि स्मृति मंधाना को उपकप्तान रहेंगी। इंग्लैंड दौरे पर मौजूद अधिकतर खिलाड़ियों को 15 सदस्यी दल में जगह मिली है। वहीं तानिया सपना भाटिया और सिमरन दिल बहादुर को स्टैंडबाई में रखा गया है।

चार साल बाद होगा टूर्नामेंट

बता दें कि एशिया कप का आयोजन चार साल के लंबे इंतजार के बाद हो रहा है। आखिरी बार 2018 में इसका आयोजन हुआ था, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया था। हालांकि भारतीय टीम टूर्नानमेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम है और सात सीजन में कुल छह बार खिताब जीत चुकी है और एक बार उपविजेता रही है।

भारत-पाक के बीच 7 को होगी भिड़ंत

एशिया कप में पहली बार कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें हर टीम नॉकआउट राउंड से पहले राउंड रोबिन फॉर्मेट में सात मैच खेलेगी। भारतीय टीम एक अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच के साथ टूर्नामेंट का आगाज करेगी। जबकि पाकिस्तान के साथ 7 अक्टूबर को उसका आमना-सामना होगा।

भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सबिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, दयालन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

भारत के मुकाबले:

Women's Asia Cup 2022: फिर लौट रहा एशिया कप, 7 अक्टूबर को भिंड़ेंगे भारत-पाक, देखें पूरा Schedule

  • 1 अक्टूबर: बनाम श्रीलंका, दोपहर 1:30 बजे
  • 3 अक्टूबर: बनाम मलेशिया, दोपहर 1:30 बजे
  • 4 अक्टूबर: बनाम यूएई, दोपहर 1:30 बजे
  • 7 अक्टूबर: बनाम पाकिस्तान, दोपहर 1:30 बजे
  • 8 अक्टूबर: बनाम बांग्लादेश, दोपहर 1:30 बजे
  • 10 अक्टूबर: बनाम थाईलैंड, दोपहर 1:30 बजे

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल