1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Test Championship Points Table: पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा, जानिए कहां पहुंचा भारत

World Test Championship Points Table: पाकिस्तान की जीत से टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा, जानिए कहां पहुंचा भारत

 Published : Jul 20, 2022 03:42 pm IST,  Updated : Jul 20, 2022 03:42 pm IST

World Test Championship Points Table: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच के बाद अब ताजा अंक तालिका की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी टीम नंबर एक पर अभी भी अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है।

Rohit Sharma And Rahul Dravid- India TV Hindi
Rohit Sharma And Rahul Dravid Image Source : PTI

Highlights

  • पाकिस्तान ने श्रीलंका को गाले टेस्ट में चार विकेट से हराया
  • डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में फिर हुआ काफी बड़ा फेरबदल
  • पाकिस्तानी क्रिकेट टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर तीन पर पहुंची

World Test Championship Points Table Update : पाकिस्‍तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा सीरीज का पहला मैच खत्‍म हो गया है। पाकिस्‍तान ने इस मैच को चार विकेट से अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान ने न केवल सीरीज में लीड ले ली है, बल्कि विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप की अंकतालिका में भी अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। वहीं टीम इंडिया को भी पाकिस्तान की इस जीत से फायदा हुआ है। टीम इंडिया इस मैच से पहले तक नंबर पांच पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने नंबर चार पर कब्जा कर लिया है। हार के बाद श्रीलंकाई टीम भारतीय टीम से पीछे हो गई है। टीम इंडिया को हाल फिलहाल कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है, इस साल के आखिरी में भारत को बांग्लादेश के टूर पर जाना है, जहां दो टेस्ट मैच खेले जाने हैं। ये दो मैच काफी अहम होने वाले हैं। टीम इंडिया की फाइनल में जाने की उम्मीदें अभी कायम है, लेकिन उसके लिए भारत को अपने बचे हुए सारे के सारे मैच जीतने ही होंगे। 

दक्षिण अफ्रीकी टीम नंबर एक पर काबिज, आस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर 

श्रीलंका बनाम पाकिस्तान के मैच के बाद अब ताजा अंक तालिका की बात करें तो दक्षिण अफ्रीकी टीम नंबर एक पर अभी भी अपना कब्जा बरकरार रखे हुए है। दक्षिण अफ्रीका के 71.43 प्र​तिशत अंक हैं, वहीं आस्ट्रेलियाई टीम नंबर दो पर है, क्योंकि उसके पास 70 प्रतिशत अंक हैं। इसके बाद पाकिस्तानी टीम नंबर तीन पर आ गई है। पाकिस्तान को श्रीलंका पर जीत के बाद काफी फायदा मिला है। टीम के अब 58.33 प्रतिशत अंक हैं। वहीं टीम इंडिया की बात करें तो भारत अब नंबर चार पर आ गया है, उसके 52.08 प्रतिशत अंक हैं। हालांकि टीम इंडिया अंकों के मामले में पाकिस्तान से ​बहुत आगे है। पाकिस्तान के अंक 56 हैं, तो वहीं भारत के पास 75 अंक हैं, लेकिन प्वाइंट्स टेबल का निर्धारण जीत प्रतिशत के आधार पर होता है। इसलिए पाकिस्तान टीम इंडिया से कुछ आगे चल रही है। 

ऐसी है आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल का हाल
अंक तालिका की बात करें तो इसके बाद पांचवें नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम है और छठे नंबर पर श्रीलंका की टीम इस हार के बाद पहुंच गई है। सातवें नंबर पर इंग्लैंड और आठवें नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है। सबसे आखिरी और नौवें नंबर पर बांग्लादेश की टीम है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की ये दूसरी साइकिल चल रही है। पहली साइकिल में भारत और न्यूजीलैंड पहले व दूसरे नंबर पर थे, इसलिए इन दोनों टीमों के बीच फाइनल खेला गया था। लेकिन केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड ने विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को हरा दिया और और ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया था। इस बार की बात करें तो भारतीय टीम तो फाइनल में जाने की रेस में बना हुआ है, लेकिन न्यूजीलैंड का टॉप 2 तक पहुंच पाना संभव नजर नहीं आता। हालां​कि अभी काफी मैच खेले जाने हैं और अंक तालिका में भी काफी उलटफेर देखने के लिए मिलेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल