1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL 2026 Points Table: RCB के बाद अब गुजरात की टीम प्लेऑफ के करीब, कैसा है बाकी टीमों का हाल

WPL 2026 Points Table: RCB के बाद अब गुजरात की टीम प्लेऑफ के करीब, कैसा है बाकी टीमों का हाल

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jan 23, 2026 06:51 am IST,  Updated : Jan 23, 2026 06:52 am IST

WPL 2026 Points Table: गुजरात जायंट्स ने 22 जनवरी को खेले गए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 14वें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 45 रन से हराया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

WPL 2026- India TV Hindi
वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 Image Source : X@WPL

WPL 2026 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 45 रन से हराया। यह गुजरात के लिए इस सीजन छठे मैच में तीसरी जीत थी। जबकि यूपी को छठे मैच में चौथी बार हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अंकतालिका में आखिरी यानी पांचवें पायदान पर आ गई है। गुजरात की इस जीत से मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। इस जीत के साथ अब गुजरात की टीम प्लेऑफ के करीब पहुंचने में कामयाब रही है।

गुजरात जायंट्स की टीम पहुंची दूसरे नंबर पर

गुजरात जायंट्स ने इस जीत के बाद लंबी छलांग लगाई है। गुजरात की टीम सीधे आखिरी से दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। सीजन में सभी पांच मैच जीतने वाली आरसीबी टॉप पर बरकरार है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी मुंबई और यूपी के बराबर 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। RCB इस वक्त एकमात्र ऐसी टीम है जो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

क्या है मुंबई का हाल?

गुजरात जायंट्स के लिए अभी लीग स्टेज में दो मैच बचे हुए हैं। उन्हें 27 जनवरी को दिल्ली कैपिटल्स और 30 जनवरी को मुंबई इंडियंस का सामना करना है। अगर उनकी टीम ये दोनों मैच जीत लेती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। मुंबई इंडियंस की बात करें तो उनके भी अभी लीग स्टेज में दो मुकाबले बचे हुए हैं। 30 जनवरी से पहले उनकी टीम का सामना 26 जनवरी को RCB से होगा। मुंबई को भी टॉप-4 में पहुंचने के लिए यहां से हर मैच को जीतना होगा।

यूपी और दिल्ली की हालत खराब

यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दोनों टीमों के खाते में फिलहाल 4-4 अंक हैं। लेकिन यूपी ने दिल्ली के मुकाबले एक मैच ज्यादा खेला है। दिल्ली पांच मैचों में दो जीत और चार अंक के साथ चौथे पायदान पर है। वहीं यूपी की टीम 6 मैचों में दो जीत के साथ पांचवें पायदान पर है। दिल्ली का अगला मैच अब RCB से 24 जनवरी को होगा। अगर दिल्ली की टीम ये मुकाबला जीत लेती है तो वह पॉइंट्स टेबल में अंकों के मामले में गुजरात जायंट्स की बराबरी कर लेंगे।

यह भी पढ़ें

बाबर आजम की इज्जत बचाने के लिए PCB को आना पड़ा आगे, पाकिस्तानी बोर्ड ने अचानक लिया ये बड़ा फैसला

ICC ने दिया अल्टीमेटम तो बुलाई गई बांग्लादेश खिलाड़ियों की आपात बैठक, खेल सलाहाकार भी रहेंगे मौजूद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल