1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर! WPL 2026 को लेकर सामने आया मेजर अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

बड़ी खबर! WPL 2026 को लेकर सामने आया मेजर अपडेट, इस तारीख से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 15, 2025 10:32 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 10:32 pm IST

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ऐसा बताया जा रहा है टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल जनवरी में हो सकती है।

WPL 2023- India TV Hindi
महिला प्रीमियर लीग Image Source : AP

WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें बताया गया है कि टूर्नामेंट के अगले सीजन की शुरुआत कब से होगी। आपको बता दें कि यह इस टूर्नामेंट का चौथा संस्करण होगा। WPL के अब तक तीन सीजन खेले जा चुके हैं और तीनों ही सीजन काफी सफल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के लिए जरिए भारत सहित अन्य देशों के महिला क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका मिला है।

6 या 8 जनवरी से होगी WPL के चौथे सीजन की शुरुआत

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में हो सकती है। तारीख को लेकर बात करें तो 6 या 8 जनवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है। WPL का चौथा सीजन पिछले सीजन की तुलना में पहले शुरू होगा। WPL को अब महिलाओं के फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम में एक स्पेशल विंडो दी जाएगी और उसी विंडो में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा।

फाइनल की तारीख नहीं आई है सामने

WPL 2026 के फाइनल की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि इस लीग में केवल 22 मैच खेले जाएंगे और ऐसे में इन मैचों को करवाने के लिए बीसीसीआई को 26-27 दिनों की जरूरत होगी। इस तरह से देखा जाए तो फरवरी के पहले हफ्ते में टूर्नामेंट के खत्म होने की पूरी संभावना है। WPL का पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च तक, दूसरा सीजन 23 फरवरी से 17 मार्च तक और तीसरा सीजन 14 फरवरी से 15 मार्च तक खेला गया था।

वेन्यू को लेकर फैसला आना बाकी

WPL का चौथा सीजन कहां खेला जाएगा इसको लेकर वेन्यू अभी तक तय नहीं हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगला सीजन पूरे देश भर में आयोजित किया जा सकता है। बता दें कि पहले सीजन के सभी मुकाबले मुंबई में खेले गए थे। वहीं दूसरे सीजन के मुकाबले बेंगलुरु और दिल्ली में खेले गए थे। वहीं WPL 2025 के मैच बड़ौदा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई में आयोजित किए गए थे।

मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता था पिछले सीजन का खिताब

टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें हिस्सा लेती हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम शामिल। मुंबई इंडियंस दो बार की विजेता और डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि आरसीबी ने दूसरे सीजन (2024) का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें

एशिया कप 2025 में इस टीम का सफर खत्म, टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर

Asia Cup 2025: जीत के साथ UAE ने सुपर-4 की उम्मीदों को रखा जिंदा, ओमान को 42 रनों से हराया

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल