1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप 2025 में इस टीम का सफर खत्म, टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर

एशिया कप 2025 में इस टीम का सफर खत्म, टूर्नामेंट से बंध गया बोरिया बिस्तर

 Published : Sep 15, 2025 09:57 pm IST,  Updated : Sep 15, 2025 09:57 pm IST

एशिया कप 2025 से अब टीमों के बाहर होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। अब तक ओमान और हांगकांग की छुट्टी इस टूर्नामेंट हो चुकी है। हालांकि उन्हें आखिरी मैच खेलना है।

oman cricket team- India TV Hindi
ओमान क्रिकेट टीम Image Source : AP

एशिया कप का आगाज हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन अभी से टीमों के बाहर होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। ये एक छोटा टूर्नामेंट होता है, जो टीम पहले दो मैच हार जाती है, वो फिर अगले राउंड में नहीं जा पाती। इस बीच अब ओमान का खेल खत्म हो गया है। हालांकि ओमान का अभी भारत के खिलाफ मुकाबला बाकी है, लेकिन उससे पहले ही उसका बोरिया बिस्तार बंध गया है। इतना ही नहीं, हांगकांग का भी खेल करीब करीब समाप्त ही माना जाना चाहिए। 

ओमान की टीम एशिया कप 2025 से बाहर

ओमान की टीम ने जब एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था, तब वहां काफी जश्न मना था, लेकिन अब दो मैच खेलने के बाद ही टीम का सफर समाप्त भी हो गया है। एशिया कप 2024 में ओमान का पहला मुकाबला पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में उन्हें 93 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मैच में उसका सामना यूएई से हुआ। इसमें भी उन्हें 42 रन से हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच जीतने के बाद भी टीम कोई मैच नहीं जीत पाई और इसके साथ ही उसका सफर समाप्त हो गया है। हालांकि टीम को अभी 19 सितंबर को भारत के खिलाफ भिड़ना है। पहली बात तो भारत के खिलाफ ओमान मैच जीत ही नहीं पाएगा। लेकिन अगर ओमान की टीम जीत जाती है तो भी दो ही अंक होंगे, जो अगले राउंड में जाने के लिए नाकाफी होंगे। 

हांगकांग का भी एशिया कप का सफर समाप्त

ओमान ही नहीं, खेल तो हांगकांग का भी खत्म हो गया है। हांगकांग की टीम अब तक दो मैच इस साल के एशिया कप में खेल चुकी है और दोनों में उसे हार का ही सामना करना पड़ा है। हांगकांग को अपने पहले मैच में अफगानिस्तान से 94 रन से हार मिली और इसके बाद बांगलादेश ने भी उसे 7 विकेट से पीट दिया। अब आखिरी मैच में हांगकांग की टीम श्रीलंका से भी हार जाएगा। ऐसे में बिना कोई मैच जीते ही टीम को एशिया कप के इस सीजन से बाहर जाना पड़ेगा। 

केवल टीम इंडिया की अभी तक सुपर 4 में जगह पक्की

इसका मतलब ये हुआ कि दोनों ग्रुप की एक एक टीम अब बाहर हो चुकी है। हालांकि अभी तक भारत को छोड़कर बाकी किसी भी टीम ने सुपर 4 में अपनी जगह पक्की नहीं की है। जो भी टीम दो मैच जीतकर चार अंक अर्जित कर लेगी, उसकी सुपर 4 में जगह पक्की हो जाएगी। अब देखना है कि सुपर 4 में जाने वाली चार टीमें कौन सी होंगी। 

यह भी पढ़ें 

Asia Cup 2025: जीत के साथ UAE ने सुपर-4 की उम्मीदों को रखा जिंदा, ओमान को 42 रनों से हराया

UAE के खिलाड़ी ने रच दिया इतिहास, अंग्रेज बल्लेबाज को पीछे छोड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल