WTC Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया का ऐलान होते ही प्लेइंग 11 को लेकर कई बाते की जाने लगी। इसी बीच इस स्क्वॉड में तीन स्पिरों को शामिल किया गया है। आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ये तीनों ही खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए इंग्लैंड जाएंगे। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा इन खिलाड़ियों में से सिर्फ दो ही खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में मौका दे सकते हैं।
सिर्फ दो को मिलेगा मौका
इंग्लैंड के केनिंग्टन ओवल में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम तीन स्पिन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर नहीं जाना चाहेगी। इंग्लिश कंडीशन को देखते हुए भारत की प्लेइंग 11 में कम से कम तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया जाएगा। ऐसे में सिर्फ दो ही स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। अब रोहित शर्मा और टीम मैनेजमेंट को इस पर फैसला करना होगा। हालांकि रवींद्र जडेजा का खेलना लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अक्षर पटेल और आर अश्विन के बीच प्लेइंग 11 में जगह बनाने की होड़ होगी। दोनों ही खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में दोनों के प्रदर्शन में कुछ खास अंतर नजर नहीं आया है।
आईपीएल में दिखाना होगा दम
आर अश्विन और अक्षर पटेल दोनों ही खिलाड़ी इस वक्त आईपीएल खेल रहे हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को आईपीएल में दम दिखाना होगा ताकि उन्हें भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिल सके। आर अश्विन के मुकाबले अक्षर पटेल ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं और लंदन में स्पिन गेंदबाजों का कुछ खास रोल नहीं होता है। ऐसे में अक्षर पटेल का पलड़ा थोड़ा सा भारी नजर आ रहा है। लेकिन कप्तान रोहित अश्विन के अनुभव से भी वाकिफ हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित शर्मा किसे मौका देते हैं।
WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और जयदेव उनादकट।