1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Points Table 2025-27: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट जीत अंकतालिका में मचाई उथल-पुथल, टॉप-2 में पहुंची साउथ अफ्रीका

WTC Points Table 2025-27: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट जीत अंकतालिका में मचाई उथल-पुथल, टॉप-2 में पहुंची साउथ अफ्रीका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 07, 2026 05:58 pm IST,  Updated : Jun 07, 2026 08:06 pm IST

WTC Points Table: इंग्लैंड ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले को 115 रनों से अपने नाम करने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में भी उथल-पुथल मचा दी है।

England vs New Zealand, Lords Test Match- India TV Hindi
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, लॉर्ड्स टेस्ट मैच। Image Source : AP

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में 4 जून से लॉर्ड्स के मैदान पर शुरू हुआ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चौथे दिन के खेल के पहले सेशन में खत्म हो गया। इस मैच में पूरी तरह से गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला जिसको अंत में मेजबान इंग्लैंड की टीम 115 रनों से अपने नाम करने में कामयाब रही। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को मुकाबले की चौथी पारी में 253 रनों का टारगेट दिया था, जिसमें कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 138 रन बनाकर सिमट गई और उसे हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंकतालिका में भी बदलाव देखने को मिला है, जहां इंग्लैंड को जीत से अधिक फायदा तो नहीं हुआ लेकिन न्यूजीलैंड की टीम दूसरे से सीधे चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका को एक-एक स्थान का हुआ फायदा

न्यूजीलैंड की टीम जो इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले WTC 2025-27 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर थी वह अब लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद चौथे नंबर पर पहुंच गई है जिसमें उसके 4 मैचों में 2 जीत, एक हार और एक ड्रॉ के साथ 58.33 फीसदी अंक हैं। वहीं इंग्लैंड को लेकर बात की जाए तो वह सीरीज शुरू होने से पहले भी 7वें नंबर पर ही थी और इस मैच में जीत के बाद भी उसी पोजीशन पर मौजूद है। हालांकि उसके अंकों के जीत प्रतिशत में सुधार जरूर देखने को मिला है जो अब 37.88 पीसीटी हो गया है। कीवी टीम की हार का फायदा साउथ अफ्रीका और श्रीलंका की टीम हुआ है, जिसमें दोनों ने 1-1 स्थान का सुधार किया है। साउथ अफ्रीका जहां अब 75 फीसदी अंक प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई है तो वहीं श्रीलंका 66.67 पीसीटी के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 87.50 अंक प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर काबिज है।

टीम इंडिया छठे जबकि पाकिस्तान 8वें नंबर पर

WTC 2025-27 अंकतालिका में बाकी टीमों की स्थिति को लेकर बात की जाए तो उसमें 58.33 अंक प्रतिशत के साथ बांग्लादेश पांचवें नंबर पर मौजूद है तो वहीं छठे नंबर पर भारतीय टीम है जिसमें उनके अभी अंकों का प्रतिशत 48.15 का है। 8वें नंबर पर पाकिस्तानी टीम है जिनका 4 मैच खेलने के बाद सिर्फ 8.33 अंक प्रतिशत है। वहीं अंतिम पायदान पर वेस्टइंडीज की टीम मौजूद है जिन्होंने इस चक्र में कुल 8 मैच खेले हैं और उसमें एक में भी जीत हासिल नहीं कर सके और उनके अंकों का प्रतिशत 4.17 का है।

ये भी पढ़ें

लगातार 2 IPL खिताब और रनों का अंबार... फिर भी रजत पाटीदार को क्यों किया गया नजरअंदाज? सेलेक्टर ने बताई वजह

भारतीय सरजमीं पर 23 साल के अफगान गेंदबाज ने लूटी महफिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल