1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 15 चौके-छक्के, DPL में यश धुल ने शतक लगाकर काटा बवाल, हर्षित राणा की टीम को मिली करारी हार

15 चौके-छक्के, DPL में यश धुल ने शतक लगाकर काटा बवाल, हर्षित राणा की टीम को मिली करारी हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 04, 2025 08:51 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 08:57 am IST

DPL 2025 में 3 अगस्त को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दिन के पहले मुकाबले में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के यश धुल ने सीजन का पहला शतक जड़कर टीम को आसान जीत दिलाई।

Harshit Rana- India TV Hindi
हर्षित राणा Image Source : GETTY

Yash Dhull Century: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इन दिनों दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) के दूसरे दिन सीजन के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जारी टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला हर्षित राणा की कप्तानी वाली नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सेंट्रल दिल्ली ने 8 विकेट से नॉर्थ दिल्ली को हरा दिया। सेंट्रल दिल्ली के लिए इस मैच के हीरो यश धुल रहे। उन्होंने इस मैच में शानदार शतक लगाया और वह इस सीजन सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। पहले बैटिंग करते हुए नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 174 रन बनाए। जबाव में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 17.3 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच को 8 विकेट से जीत लिया।

यश धुल ने तूफानी पारी खेलकर दिलाई अपनी टीम को जीत

175 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी सेंट्रल दिल्ली किंग्स के सलामी बल्लेबाज यश धुल ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर शतक पूरा किया। धुल की इस शतकीय पारी के बदौलत ही उनकी टीम ने इस टारगेट को 17.3 ओवर में हासिल कर लिया। धूल ने 56 गेंदों पर 180.36 की स्ट्राइक रेट से 101 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने कुल 15 चौक-छक्के (8 चौके, 7 छक्के) लगाए। उनके अलावा युगल सैनी ने 24 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान जोंटी सिद्धू 19 गेंदों पर 23 रन बनाकर नाबाद लौटे। नॉर्थ दिल्ली की तरफ से दोनों विकेट कुलदीप यादव ने चटकाए।

सार्थक रंजन और अर्णव बग्गा ने लगाए अर्धशतक

इस मैच में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज वैभव कंडपाल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए सार्थक रंजन और अर्णव बग्गा के बीच 123 रन की पार्टनरशिप हुई। सार्थक रंजन ने 60 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। वहीं अर्नव बग्गा ने 43 गेंदों पर 67 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। उनके अलावा कप्तान हर्षित राणा ने 7 रन का योगदान दिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए मनि ग्रेवाल और गविंश खुराना ने 2-2 विकेट लिए जबकि सिमरजीत सिंह और तेजस को एक-एक सफलता मिली।

यह भी पढ़ें

1955 के बाद पहली बार टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा करिश्मा, इंडिया-इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मिलकर ठोक दिए इतने शतक

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में मोहम्मद सिराज ने किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल