1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. छोटी सी उम्र में जायसवाल ने रच दिया इतिहास, सैमसन-गिल जैसे स्टार्स को एक झटके में छोड़ा पीछे

छोटी सी उम्र में जायसवाल ने रच दिया इतिहास, सैमसन-गिल जैसे स्टार्स को एक झटके में छोड़ा पीछे

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : May 07, 2023 09:11 pm IST,  Updated : May 07, 2023 09:11 pm IST

यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास के एक बड़े रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया है।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
Yashasvi Jaiswal Image Source : PTI

IPL 2023: आईपीएल 2023 के 52वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने 18 गेंदों पर ही 35 रन ठोक डाले। ये युवा खिलाड़ी हर एक मैच के साथ और बेहतर होता जा रहा है। जायसवाल ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी आईपीएल में अपने नाम कर लिया। 

जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड

यशस्वी जायसवाल अब आईपीएल में 1000 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ और अपनी टीम के कप्तान संजू सैमसन को ही पीछे छोड़ दिया। जायसवाल ने 21 साल और 130 दिन की उम्र में ही 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऋषभ पंत हैं। पंत ने मात्र 20 साल और 218 दिन की उम्र में ये कारनामा कर दिया था। वहीं पंत को ऐसा करने के लिए 35 पारियां लगी थीं। जबकि जायसवाल ने ये कारनामा अपनी 34वीं पारी में कर दिखाया। 

शॉ और सैमसन का नाम भी लिस्ट में 

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दिल्ली के लिए खेलने वाले पृथ्वी शॉ का नाम है। शॉ ने सिर्फ 21 साल 169 दिन की उम्र में आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए थे। वहीं अगला नाम संजू सैमसन का है। सैमसन ने 21 साल और 183 दिन की उम्र में ही 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे। वहीं लिस्ट में 5वां नाम स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल का है। गिल ने सिर्फ 21 साल और 222 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए थे। 

दोनों टीमों की Playing 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ऐडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, विव्रांत शर्मा, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमा, मयंक मार्कन्डे, टी नटराजन।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), जो रूट, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदिप यादव, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल