1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का MCG पर बड़ा कारनामा, 36 साल बाद ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का MCG पर बड़ा कारनामा, 36 साल बाद ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 30, 2024 11:42 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 11:42 am IST

IND vs AUS: यशस्वी जायसवाल का ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर बल्ले से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह मेलबर्न टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 84 रन बनाने में कामयाब रहे। जायसवाल ने इसी के साथ 36 साल बाद एमसीजी में खास कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी भी हैं।

Yashasvi Jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल: 36 साल बाद एमसीजी में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी। Image Source : AP

Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल का बल्ले से ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी शानदार रहा है अब तक जिसमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में उनके बल्ले से दोनों ही पारियों में फिफ्टी प्लस रन देखने को मिले। बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच के 5वें दिन भारतीय टीम को जीत हासिल करने के लिए 340 रनों का टारगेट मिला जिसमें जायसवाल ने लंबे समय तक एक छोर को संभाले रखा और 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली इस दौरान उन्होंने कुल 208 गेंदों का सामना किया। जायसवाल अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब रहे जिसमें एमसीजी के मैदान पर 36 साल के बाद किसी विरोधी टीम के बल्लेबाज से ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला।

मार्टिन क्रो के बाद ऐसा करने वाले जायसवाल 36 साल एमसीजी में बने दूसरे खिलाड़ी

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का सामना करना किसी भी विरोधी टीम के बल्लेबाज के लिए कभी आसान काम नहीं रहा है, इस स्टेडियम की पिच पर बाउंस और गति दोनों ही देखने को मिलती है जिसके चलते रन बनाने के लिए बल्लेबाजों को काफी धैर्य दिखाना पड़ता है। यशस्वी जायसवाल साल 1987 के बाद एमसीजी में खेले जा रहे किसी टेस्ट मुकाबले में विरोधी टीम के बल्लेबाज के तौर पर दोनों पारियों में 75 प्लस रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। मार्टिन क्रो ने 36 साल पहले इस मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 और 79 रनों की पारी खेली थी। वहीं यशस्वी के बल्ले से इस मैच की पहली पारी में जहां 82 तो दूसरी पारी में 84 रन देखने को मिले।

साल 2024 का अंत 1478 टेस्ट रनों के साथ यशस्वी ने किया

यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 का अंत टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर किया जिसमें उन्होंने इस साल कुल 15 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 54.74 के औसत से 1478 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन शतकीय और 9 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। साल 2024 में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर जो रूट रहे जिन्होंने कुल 1556 रन बनाए।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: मेलबर्न में प्लेयर्स ने नहीं फैंस ने तोड़ा 87 साल पुराना रिकॉर्ड, 5वें दिन बना नया कीर्तिमान

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने MCG में खोला पंजा, बने कई सारे रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल