यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज बल्ले से शानदार तरीके से किया है। लीड्स के मैदान पर खेले जा रहे इस सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है, जिसमें यशस्वी जायसवाल ने दूसरे सेशन में अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक पूरा कर लिया। जायसवाल का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ये उनका तीसरा शतक भी है। जायसवाल ने अपने इस शतक के दम पर कई नए रिकॉर्ड भी बना दिए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल के नाम पर एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों जगह पर पहला टेस्ट मैच खेलते हुए शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। वहीं वर्ल्ड क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल ये कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। इसके अलावा यशस्वी जायसवाल भारत की तरफ से दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं जो इंग्लैंड में शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं। जायसवाल 23 साल 174 दिन की उम्र में टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए हैं।
भारतीय टीम के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट मैच की पारी में शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इसी के साथ यशस्वी जायसवाल अब सौरव गांगुली और संदीप पाटिल की लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं, जिन्होंने भी ये कारनामा किया था। यशस्वी का ये वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में 5वां टेस्ट शतक है, जिसमें वह अब कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली के साथ भारत की तरफ से डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं।
ये भी पढ़ें
शुभमन गिल ने पहले ही मैच में किया ब्लंडर, दोस्ती के चक्कर में टीम इंडिया का बेड़ा गर्क
टीम इंडिया को 14 साल बाद देखना पड़ा ये दिन, जैसे सब कुछ बदल गया
संपादक की पसंद