1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी को लेकर फिर से दागा गया सवाल तो युवराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला जवाब, वीडियो हुआ वायरल

धोनी को लेकर फिर से दागा गया सवाल तो युवराज सिंह ने दिया चौंकाने वाला जवाब, वीडियो हुआ वायरल

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 27, 2024 09:06 am IST,  Updated : Sep 27, 2024 09:13 am IST

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रहा। इस वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया।

Yuvraj Singh and Dhoni- India TV Hindi
युवराज और धोनी Image Source : GETTY

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह को क्रिकेट छोड़े सालों बीत चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। संन्यास के बाद भी युवराज अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, पिछले साल उनके एक बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। धोनी के साथ अपने रिश्ते पर उन्होंने कहा था कि वह दोनों गहरे दोस्त नहीं हैं। युवी ने कहा था कि क्रिकेट के कारण ही वे दोनों दोस्त हैं, मैदान के बाहर नहीं क्योंकि उन दोनों की ही लाइफस्टाइल काफी अलग है. युवराज का ये बयान तब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

अब एक बार फिर युवराज सिंह से धोनी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़े ही शानदार अंदाज में जवाब दिया। दरअसल, क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट में IPL के संदर्भ में जब सवाल किया गया कि वह विराट कोहली, एमएस धोनी और रोहित शर्मा में से किसको चुनना पसंद करेंगे और किसको बेंच पर बैठाना चाहेंगे, तो युवराज सिंह ने शानदार अंदाज में जवाब दिया। युवराज ने कहा कि एक खिलाड़ी के तौर पर अगर T20 क्रिकेट की बात हो तो मैं रोहित शर्मा को चुनूंगा। वह एक बेहतरीन कप्तान हैं और जो अपनी बल्लेबाजी से गेम को बदल सकते हैं, वह निश्चित रूप से उनकी पहली पसंद होंगे।

धोनी और रोहित सबसे सफल कप्तान

युवराज ने आगे कहा कि वह खुद को बेंच पर बैठाना चाहेंगे क्योंकि विराट और धोनी में से किसी एक का नाम लेना हेडलाइन बन जाएगा। वह नहीं चाहते कि ऐसा हो। हम सभी काफी समझदार हैं, हम जानते हैं कि किसे बेंच पर बैठना चाहिए, लेकिन वह रोहित शर्मा का नाम ही लेंगे। एमएस धोनी और रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी-अपनी टीमों को पांच-पांच खिताब जिताए हैं। धोनी ने सीएसके को साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में पांच ट्रॉफी जिताई हैं। वहीं, रोहित ने मुंबई को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 सीजन में IPL जिताया है। धोनी और रोहित दोनों ही अब अपनी-अपनी टीम के कप्तान नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

ENG vs AUS: चौथा वनडे मैच कितने बजे से होगा शुरू, ऐसे देख पाएंगे टीवी और मोबाइल पर लाइव

MS Dhoni के चहेते खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, CSK के लिए झटके सबसे ज्यादा विकेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल