1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी का बैन खत्म, साढ़े तीन साल बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी, मैदान पर उतरते ही रचेगा इतिहास

आईसीसी का बैन खत्म, साढ़े तीन साल बाद होगी इस खिलाड़ी की वापसी, मैदान पर उतरते ही रचेगा इतिहास

 Published : Aug 06, 2025 06:30 pm IST,  Updated : Aug 06, 2025 06:30 pm IST

Brendan Taylor: आईसीसी के बैन से अब ब्रेंडन टेलर को मुक्ति मिलने वाली है। इसी के साथ उनकी वापसी इंटरनेशनल क्रिकेट में होने जा रही है।

brendan taylor- India TV Hindi
ब्रेंडन टेलर Image Source : GETTY

Brendan Taylor Comeback: एक वक्त था, जब ब्रेंडन टेलर का नाम जिम्बाब्वे के बड़े खिलाड़ियों में शुमार किया जाता था, लेकिन फिर अचानक वे गुमनामी के अंधेरे में खो गए। अब एक बार फिर से उनकी वापसी इंटरनेशनल क्रिकेट में होने जा रही है। इस बीच मैदान पर उतरते ही उनके लिए मौका होगा कि वे अपने देश के लिए इतिहास रचें। देखना होगा कि क्या टेलर अपना कमबैक ऐतिहासिक बना पाएंगे। 

ब्रेंडन टेलर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे मुकाबला

न्यूजीलैंड की टीम इस वक्त जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इन दोनों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने अपने नाम कर लिया है। हालां​कि ये विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का हिस्सा नहीं है। अब दूसरा मुकाबला 7 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच से ब्रेंडन टेलर वापसी करते हुए नजर आएंगे। करीब साढ़े तीन साल बाद उनकी वापसी होगी। आईसीसी ने ब्रेंडन टेलर पर बैना लगा दिया था, जो अब खत्म हो रहा है। पता चला था कि टेलर आईसीसी भ्रष्टचार निरोधक संहिता और आईसीसी डोपिंग निरोधक संहिता के तहत जिम्मेदार माने गए थे। लेकिन अब इन सभी से छुटकारा पाते हुए टेलर की वापसी होने जा रही है। 

ब्रेंडन टेलर पूरे कर सकते हैं इंटरनेशनल मैच में दस हजार रन

इस बीच इस मैच में ब्रेंडन टेलर के पास मौका है कि वे जिम्बाब्वे के लिए दस हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बनें। वे इसके बिल्कुल करीब खड़े हैं। ब्रेंडन टेलर ने अब तक 34 टेस्ट मैच खेलकर 2320 रन बनाने का काम किया है। इसमें छह शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। इसके साथ ही टेलर ने 205 वनडे मुकाबले खेलकर 6684 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 11 शतक और 39 अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो यहां उन्होंने 45 मैच खेलकर 934 रन अपने नाम किए हैं। टेलर ने अपना आखिरी मुकाबला सितंबर 2021 में खेला था। उसके बाद अब खेलने के लिए उतरेंगे। 

एंडी और ग्रांड फ्लावर के बाद होंगे तीसरे बल्लेबाज

अब तक केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे हुए हैं, जिन्होंने जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में दस हजार रन बनाए हैं। एंडी फ्लावर इसमें पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 276 मैच खेलकर 11580 रन बनाए हैं, इसके बाद उन्हीं के भाई ग्रांड फ्लावर ने 288 मैच खेलकर 10028 रन बनाने का काम किया है। अब देखना होगा कि टेलर का 10 हजार रन बनाने का सपना इसी मैच में पूरा होता है या फिर इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ता है। 

जिम्बाब्वे की टीम: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), सिकंदर रजा, तफदजवा त्सिगा (डब्ल्यू), न्यूमैन न्यामुरी, विंसेंट मासेकेसा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तनाका चिवांगा, ब्रेंडन टेलर, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रॉय कैया, तनुनुर्वा मकोनी, क्लाइव मदांडे, ट्रेवर ग्वांडू

न्यूजीलैंड की टीम: विल यंग, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेन लिस्टर, टॉम लैथम, जैकब डफी, अजाज पटेल, मैथ्यू फिशर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल