1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: कोहली के एग्रेशन का जवाब अनुष्का ने दिया एग्रेशन से, बन गए मज़ेदार मीम

IPL 2018: कोहली के एग्रेशन का जवाब अनुष्का ने दिया एग्रेशन से, बन गए मज़ेदार मीम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 15, 2018 07:23 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 07:23 pm IST

आरसीबी को जब भी विकेट मिलता था अनुष्का ख़ुशी में झूम उठती थीं. इस दौरान उनका एक एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हुआ और वो ट्विटर पर ट्रोल होना शुरू हो गईं. 

Anushka- India TV Hindi
Anushka

बेंगलोर: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने एक बार फिर अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से खेल रही है जहां उसके सामने 218 रन का विशाल लक्ष्य है. बेंगलोर को ये मैच जीतने के लिए IPL में इतिहास रचना पड़ेगा क्योंकि अभी तक कोई भी टीम IPL में इसने बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा नहीं कर सकी है. बहरहाल, कप्तान विराट कोहली जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए कुछ भी असंभव नही है. 

कोहली एक बेहद एग्रेसिव (आक्रामक) कप्तान माने जाते हैं जो मैदान पर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते. इसके पहले शुक्रवार खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को हराया था. इस मैच में विराट एंड कंपनी को सपोर्ट करने के लिए अनुष्का शर्मा भी पहुंची थी. अनुष्का इस दौरान टीम की जमकर हौसलाअफ़ज़ाई कती नज़र आईं. आरसीबी को जब भी विकेट मिलता था अनुष्का ख़ुशी में झूम उठती थीं. इस दौरान उनका एक एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हुआ और वो ट्विटर पर ट्रोल होना शुरू हो गईं. अनुष्का की इस फोटो के खूब मीम भी बन रहे हैं. 

बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हरा दिया था.

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल