1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: हार्दिक पंड्या की 1 गेंद पर मैकलम ने लिए 13 रन, जानिए कैसे

IPL 2018: हार्दिक पंड्या की 1 गेंद पर मैकलम ने लिए 13 रन, जानिए कैसे

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : May 01, 2018 09:36 pm IST,  Updated : May 01, 2018 09:39 pm IST

पंड्या की इस खराब गेंदबाजी के पीछे बड़ी वजह है सिर्फ उनकी 1 गेंद... जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि हम आखिर ऐसा क्यों कह रहे हैं तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं।

ब्रैंडन मैकलम- India TV Hindi
ब्रैंडन मैकलम

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में करो या मरो का मुकाबला जारी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य दिया। मनन वोहरा और ब्रैंडन मैकलम ने बैंगलोर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। पंड्य ने तो अपने 2 ओवर में 13 की औसत से 26 रन लुटा दिए। 

वैसे पंड्या की इस खराब गेंदबाजी के पीछे बड़ी वजह है सिर्फ उनकी 1 गेंद... जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि हम आखिर ऐसा क्यों कह रहे हैं तो चलिए हम आपको बता ही देते हैं। दरअसल हार्दिक पंड्या जब 9वां ओवर फेंक रहे थे तो उन्होंने 1 ही गेंद पर 13 रन लुटा दिए।

​पंड्या ने 9वें की दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर फुलटॉस डाली। गेंद विकेटकीपर के भी सिर के ऊपर से गई इसलिए इसे नो बॉल करार दिया गया लेकिन इस गेंद पर मैकलम छक्का जड़ने में कामयाब रहे। इसके बाद मिली फ्री हिट पर मैकलम ने फिर छक्का लगा दिया। इस तरह आरसीबी को 1 ही गेंद पर 13 रन मिले। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल