1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018, 1st Match: धोनी के हाथ लगी रोहित की बड़ी कमजोरी, मैदान होगा मुंबई का और बाजी मारेगा चेन्नई

IPL 2018, 1st Match: धोनी के हाथ लगी रोहित की बड़ी कमजोरी, मैदान होगा मुंबई का और बाजी मारेगा चेन्नई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 03:48 pm IST

IPL 2018 के उद्घाटन मैच से ठीक पहले एम एस धोनी के हाथ में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस की बड़ी कमजोरी लग गई है।

एम एस धोनी और रोहित...- India TV Hindi
एम एस धोनी और रोहित शर्मा

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में आज चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 3 बार IPL खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस होगी। इसमें कोई दोराय नहीं है कि IPL 2018 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होगी और फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि रोहित शर्मा और एम एस धोनी दोनों का ही इरादा टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करने का होगा। लेकिन उद्घाटन मैच से ठीक पहले धोनी के हाथ रोहित की एक ऐसी कमजोरी लग गई है जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस को हार झेलनी पड़ सकती है। धोनी को बेहद शातिर कप्तान माना जाता है और वो मुंबई इस कमजोरी और सबसे कमजोर नस पर वार करने के लिए तैयार हैं। आखिर किस कमजोरी की बदौलत धोनी जीत का दम भर रहे हैं? आइए जानते हैं।

धोनी के हाथ लगी मुंबई की कमजोरी: दरअसल, आईपीएल के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड बेहद खराब है। मुंबई सबसे ज्यादा बार उद्घाटन मैच का हिस्सा रहने वाली टीम है लेकिन रोहित की मुंबई को परिणाम उनके मनमुताबिक नहीं मिले हैं। मुंबई के आखिरी पांच उद्घाटन मैच की बात करें तो टीम को 3 में हार और 2 में जीत मिली है। इसके अलावा आखिरी तीनों उद्घाटन मैच में मुंबई हारा है। मुंबई ने 2009, 2012, 2014, 2015, 2016 में उद्घाटन मैच खेला है। इस दौरान टीम को 2009 और 2012 में जीत मिली है।

इसके अलावा 2014, 2015, 2016 में टीम हारी है। धोनी दुनिया के सफल कप्तानों में से एक रहे हैं और उनके लिए विरोधी टीम की थोड़ी सी भी कमजोरी ताकत का काम करती है और वो इसका पूरा फायदा उठाना जानते हैं। इसके अलावा धोनी की चेन्नई 2 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है और ऐसे में वो खुद को साबित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल