1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018 VIDEO: जानिए क्या है आईपीएल से पहले धोनी एंड कंपनी का 'काला' स्टाइल?

IPL 2018 VIDEO: जानिए क्या है आईपीएल से पहले धोनी एंड कंपनी का 'काला' स्टाइल?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 31, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2018 07:12 pm IST

प्रैक्टिस के दौरान धोनी की इस ताबड़तोड़ शॉट्स को देखते हुए भज्जी ने बड़ा बयान दे दिया है। हरभजन का कहना है उन्होंने धोनी पर यूं ही ये बयान नहीं दिया है। पिछले एक साल में धोनी का बल्ला आग उगल रहा है।

रजनीकांत और धोनी- India TV Hindi
रजनीकांत और धोनी

रजनीकांत की तरह 'धांसू' एक्टिंग और रजनीकांत वाली स्टाइल में स्टेज पर एंट्री... ये धोनी एंड कंपनी का काला स्टाइल है। काला साउथ के सुपरस्टार रंजनीकांत की आने वाली फिल्म का नाम है। रजनीकांत जिस स्टाइल में इस फिल्म में एक्शन में दिख रहे हैं मैदान पर धोनी कुछ इसी अंदाज में विरोधियों को पिटाई करने को बेताब हैं। आईपीएल का एक्शन शुरु होने में अभी 7 दिन हैं लेकिन धोनी अभी से एक्शन में आ चुके हैं।

प्रैक्टिस के दौरान धोनी की इस ताबड़तोड़ शॉट्स को देखते हुए भज्जी ने बड़ा बयान दे दिया है। हरभजन का कहना है उन्होंने धोनी पर यूं ही ये बयान नहीं दिया है। पिछले एक साल में धोनी का बल्ला आग उगल रहा है। पिछले 12 महीने में धोनी ने 32 वनडे मुकाबले खेले हैं। जहां उन्होंने 58  की बेहतरीन औसत से 692 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं।

धोनी का वनडे में करियर औसत 51 का है यानि धोनी पिछले 12 महीने से अपने करियर औसत से ज्यादा तेजी से रन बना रहे हैं। धोनी के लिए सोने पर सुहागा ये है कि इस बार वो चेन्नई टीम में घर वापसी कर चुके हैं। धोनी की चेन्नई में वापसी के साथ फैन्स के चेहरे की चमक दोगुनी हो गई है। टीम को भी लगता है पीली जर्सी में धोनी एक बार फिर चमत्कार कर सकते हैं। पीली जर्सी में बल्ला थामते ही धोनी रनों की बरिश शुरु कर देंते हैं।

सीएसके की तरफ से खेलते हुए धोनी ने 8 सीजन में 2987 रन बनाए। जिसमें 15 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 126 छक्के,218 चौके निकले और 35 बार नाबाद लौटे।

साफ है धोनी अब तक आईपीएल में शतक दूर हैं धोनी अपनी कप्तानी में दो दो बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बना चुके हैं। धोनी की मौजूदा अंदाज इशारा करता है कि एक बार फिर आईपीएल में चेन्नई चमक बिखरने के लिए तैयार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल