इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के पहले डबल हेडर मुकाबले में दूसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली इस सीजन की पहली हार झेलने के बाद आ रही है जबकि कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स जैसी मजबूत टीम को मात दी थी।
दिल्ली का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की नपी तुली गेंदबाजी के सामने 163 रनों का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर सका था।
एक हार के बाद हालांकि किसी भी टीम को हल्के में लेना गलती होगी और कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक इस बात को जानते हैं। कार्तिक ने पिछले मैच में जिस तरह से कप्तानी की थी और अपने गेंदबाजों का अच्छे से इस्तेमाल किया था, उस पर दिल्ली ने नजर रखी होगी और निश्चित तौर पर रणनीति भी बनाई होगी।
टॉस- केकेआर ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला।
वेन्यू- शारजाह क्रिकेट स्टेडियम, यूएई
बदलाव- केकेआर की टीम दिल्ली के खिलाफ एक बदलाव के साथ मैदान पर उतर रही है। टीम में कुलदीप यादव की जगह राहुल त्रिपाठी को शामिल किया गया है। वहीं दिल्ली की टीम ने भी अपने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। टीम में रविचंद्रन अश्विन की वापसी हुई है। वहीं अक्सर पटेल को टीम से बाहर किया गया है। इसके अलावा इशांत शर्मा की जगह हर्शल पटेल को टीम में मौका मिला है।
प्लेइंग XI-
दिल्ली- शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्ताान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शेमरन हेटिमर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, कैगिसो रबाडा, एनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल।
केकेआर- शुभमन गिल, सुनील नारायण, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती।