1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सलाना कांट्रेक्ट से बाहर हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के सलाना कांट्रेक्ट से बाहर हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का ये खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 30, 2020 05:48 pm IST,  Updated : Sep 30, 2020 05:48 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेयरस्टो को हालांकि सीमित ओवरों का अनुबंध दिया गया है।

Jonny Bairstrow- India TV Hindi
Jonny Bairstrow Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड ने अपने विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को 2020-21 सत्र के लिए टेस्ट क्रिकेट का केंद्रीय अनुबंध नहीं दिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बेयरस्टो को हालांकि सीमित ओवरों का अनुबंध दिया गया है। जबकि इन दिनों वो आईपीएल 2020 में सनराईजर्स हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

बल्लेबाज जैक क्रॉले, ओली पोप और डॉम सिब्ले को पहली बार टेस्ट अनुबंध मिला है। हरफनमौला खिलाड़ी टॉम कुरैन को सीमित ओवरों का अनुबंध दिया है, जबकि कैंट के बल्लेबाज जो डेनले को अनुबंध में शामिल नहीं किया गया है। डेनले के पास पहले सीमित ओवरों का अनुबंध था।

मुस्तफिजुर को हो रहा है IPL 2020 में नहीं खेल पाने का अफसोस, बोर्ड ने नहीं दी थी NOC

कुल 23 खिलाड़ियों को अनुबंध मिला है जो एक अक्टूबर से अगले 12 महीनों तक लागू होगा। इन सभी अनुबंधित खिलाड़ियों को अपने अनुबंध के आधार पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट (ईसीबी) से वेतन मिलेगा।

ईसीबी ने हालांकि कहा है कि खिलाड़ियों को कितना भुगतान किया जाएगा वो देखना होगा, क्योंकि कोरोनावायरस के कारण वित्तीय संकट गहराया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल