1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खुश हैं जॉनी बेयरस्टो

IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खुश हैं जॉनी बेयरस्टो

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2020 06:30 am IST,  Updated : Oct 09, 2020 06:30 am IST

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 69 रनों से जीत दिलाने में अहम रोल निभाने वाले सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को उनकी 69 रनों की साझेदारी के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 IPL 2020 : किंग्स इलेवन...- India TV Hindi
 IPL 2020 : किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने प्रदर्शन से खुश हैं जॉनी बेयरस्टो Image Source : IPLT20.COM

दुबई| किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को 69 रनों से जीत दिलाने में अहम रोल निभाने वाले सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को उनकी 69 रनों की साझेदारी के कारण मैन ऑफ द मैच चुना गया।

बेयरस्टो भी अपने प्रदर्शन से खुश हैं। बेयरस्टो ने कप्तान डेविड वार्नर के साथ मिलकर 160 रनों की साझेदारी की जिसके दम पर टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 201 रन बनाए। पंजाब 132 रनों पर ढेर होकर मैच हार गई। मैन ऑफ दे मैच बेयरस्टो ने मैच के बाद कहा, "मैं काफी खुश हूं। जाहिर सी बात है कि यह मेरा तीसरा अर्धशतक है, लेकिन लगातार मारना अहम है।"

वार्नर के साथ बल्लेबाजी करने पर बेयरस्टो ने कहा, "उनके साथ बल्लेबाजी करने में मजा आता है। हम सभी जानते हैं कि वह कितने शानदार खिलाड़ी हैं। मुझे लगता है कि यह उनका 50वां अर्धशतक है। यह आंकड़े अपने आप उनके बारे में बताते हैं। यहां पिचें और मैदान की लंबाई भारत की तुलना में अलग है। यहां का तापमान भी काफी अलग है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल