1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. सूर्यकुमार को नहीं है कप्तान के लिए अपना विकेट गंवाने का मलाल, रोहित ने कही ये बड़ी बात

सूर्यकुमार को नहीं है कप्तान के लिए अपना विकेट गंवाने का मलाल, रोहित ने कही ये बड़ी बात

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 11, 2020 11:15 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:15 am IST

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिताबी सपने को चकनाचूर करते हुए 5वीं बार IPL का खिताब जीत लिया। 

सूर्यकुमार को नहीं है...- India TV Hindi
सूर्यकुमार को नहीं है कप्तान के लिए अपना विकेट गंवाने का मलाल, रोहित ने कही ये बड़ी बात Image Source : IPLT20

रोहित शर्मा की कप्तानी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिताबी सपने को चकनाचूर करते हुए 5वीं बार IPL का खिताब जीत लिया। मुंबई इंडियंस लगातार दूसरी बार चैपिंयन बनने में भी सफल रही। इस मैच में रोहित को रन आउट होने से बचाने के लिये सूर्यकुमार यादव ने अपना कीमती विकेट गंवाया।

इस बारे में मुंबई के कप्तान रोहित ने सूर्यकुमार की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह (सूर्यकुमार) जिस तरह की फार्म में है मुझे उसके लिये अपना विकेट गंवाना चाहिए था। लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उसने बेहतरीन बल्लेबाजी की।’’

रोहित ने फाइनल में 51 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मुंबई की टीम दिल्ली को पांच विकेट से हराने में कामयाब रही। इस सीजन सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल में उन्हें अपना विकेट गंवाने का मलाल नहीं है।

माइकल वॉन का बड़ा बयान, विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को बनाना चाहिए भारतीय टी20 टीम का कप्तान

सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘तैयारियां, प्रक्रिया और रूटीन महत्वपूर्ण होता है। आपको अपने कौशल का प्रदर्शन करना होता है। वह (रोहित के सामने अपना विकेट गंवाने के बारे में) तब अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। वह पारी संवार रहा था इसलिए मुझे अपना विकेट गंवाने का दुख नहीं है।’’

गौरतलब है कि IPL 2020 में सूर्यकुमार ने 16 मैचों की 15 पारियों में 40 की औसत और 145 के स्ट्राईक रेट से 480 रन बनाए। वह इस सीजन मुंबई की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। वहीं, केएल राहुल 670 रनों के साथ ऑरेन्ज कैप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे।

(With PTI Inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल